नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Mon, May 4, 2026 / Post views : 146


नगर पंचायत परसपुर स्थित राजा टोला में सोमवार को दिन में करीब 10 बजे आंधी-पानी के दौरान आकाशीय बिजली की तरंग की चपेट में आने से उपडाकघर परसपुर में लगे चार कंप्यूटर सिस्टम एवं नेटवर्क उपकरण पूरी तरह बाधित हो गए। घटना के दौरान मौजूद लोगों को शरीर में हल्का कंपन महसूस हुआ, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। उपडाकपाल जय शंकर प्रसाद ने बताया कि आकाशीय बिजली गिरने के दौरान उसकी तरंगें प्रवेश द्वार के बाहरी छोर पर लगे लोहे के एंगल की चपेट में आ गईं, जिससे विद्युत प्रवाह फैल गया और उपकरण प्रभावित हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन