Wed, 05 Aug 2026
Breaking News
सीतापुर में विद्युत तारों से टकराया डीजे दो की मौत : चार झुलसे, कावरियों को जागरूक करने के लिए निकले थे | बड़े ही हर्ष उल्लास से मनाया गया गुरु पूर्णिमा पर्व : जगह जगह पूजन वंदन किया गया | विधायक निवास लखनऊ की सातवीं मंजिल से गिरे पूर्व मंत्री : हुई मौत आत्महत्या या हादसा पुलिस कर रही जॉच | गायक मुकेश के बारे में लेख.... : बहन की शादी में गए गानों से फिल्मी बुलंदियों तक का सफर मुकेश ने कैसे तय किया देखें | उत्तर प्रदेश में बारिश का अलर्ट : बलिया में नहर टूटी , एक्सप्रेस वे पर सड़क हुई क्षतिग्रस्त | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम रत्न अवार्ड 2026 से सम्मानित हुए इंटरनेशनल जादूगर 'मिस्टर इंडिया' | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से युवक की मौत, पिकअप के बोनट पर शव रखकर थाने पर दो घंटे किया प्रदर्शन, चालक पर मुकदमा दर्ज | शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा : लिखा पत्र, सीजेपी ने कहा काकरोच की हुई जीत | सीतापुर में सात फर्जी शिक्षकों पर कड़ी कार्यवाही : सेवा समाप्त कर एफ आई आर के आदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : धान की सीधी बुवाई वाले खेतों का वैज्ञानिकों एवं उच्च अधिकारियों ने किया निरीक्षण, किसानों को दिए महत्वपूर्ण सुझाव | सीतापुर में विद्युत तारों से टकराया डीजे दो की मौत : चार झुलसे, कावरियों को जागरूक करने के लिए निकले थे | बड़े ही हर्ष उल्लास से मनाया गया गुरु पूर्णिमा पर्व : जगह जगह पूजन वंदन किया गया | विधायक निवास लखनऊ की सातवीं मंजिल से गिरे पूर्व मंत्री : हुई मौत आत्महत्या या हादसा पुलिस कर रही जॉच | गायक मुकेश के बारे में लेख.... : बहन की शादी में गए गानों से फिल्मी बुलंदियों तक का सफर मुकेश ने कैसे तय किया देखें | उत्तर प्रदेश में बारिश का अलर्ट : बलिया में नहर टूटी , एक्सप्रेस वे पर सड़क हुई क्षतिग्रस्त | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम रत्न अवार्ड 2026 से सम्मानित हुए इंटरनेशनल जादूगर 'मिस्टर इंडिया' | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से युवक की मौत, पिकअप के बोनट पर शव रखकर थाने पर दो घंटे किया प्रदर्शन, चालक पर मुकदमा दर्ज | शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा : लिखा पत्र, सीजेपी ने कहा काकरोच की हुई जीत | सीतापुर में सात फर्जी शिक्षकों पर कड़ी कार्यवाही : सेवा समाप्त कर एफ आई आर के आदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : धान की सीधी बुवाई वाले खेतों का वैज्ञानिकों एवं उच्च अधिकारियों ने किया निरीक्षण, किसानों को दिए महत्वपूर्ण सुझाव | सीतापुर में विद्युत तारों से टकराया डीजे दो की मौत : चार झुलसे, कावरियों को जागरूक करने के लिए निकले थे | बड़े ही हर्ष उल्लास से मनाया गया गुरु पूर्णिमा पर्व : जगह जगह पूजन वंदन किया गया | विधायक निवास लखनऊ की सातवीं मंजिल से गिरे पूर्व मंत्री : हुई मौत आत्महत्या या हादसा पुलिस कर रही जॉच | गायक मुकेश के बारे में लेख.... : बहन की शादी में गए गानों से फिल्मी बुलंदियों तक का सफर मुकेश ने कैसे तय किया देखें | उत्तर प्रदेश में बारिश का अलर्ट : बलिया में नहर टूटी , एक्सप्रेस वे पर सड़क हुई क्षतिग्रस्त | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम रत्न अवार्ड 2026 से सम्मानित हुए इंटरनेशनल जादूगर 'मिस्टर इंडिया' | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से युवक की मौत, पिकअप के बोनट पर शव रखकर थाने पर दो घंटे किया प्रदर्शन, चालक पर मुकदमा दर्ज | शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा : लिखा पत्र, सीजेपी ने कहा काकरोच की हुई जीत | सीतापुर में सात फर्जी शिक्षकों पर कड़ी कार्यवाही : सेवा समाप्त कर एफ आई आर के आदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : धान की सीधी बुवाई वाले खेतों का वैज्ञानिकों एवं उच्च अधिकारियों ने किया निरीक्षण, किसानों को दिए महत्वपूर्ण सुझाव |

: गोंडा : पति के तानों से तंग आकर कलयुगी मां ने 8 माह की बेटी की हत्या की, पुलिस ने किया खुलासा

नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Thu, Oct 3, 2024 / Post views : 108

Share:

परसपुर,गोंडा : परसपुर थाना क्षेत्र के अभईपुर गांव के मजरे मेहरबानपुरवा में 8 माह की मासूम सगुन की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में मासूम की मां जगमती को गिरफ्तार कर लिया है। घटना 28 सितंबर की रात की है, जब मासूम सगुन रहस्यमय परिस्थितियों में बिस्तर से गायब हो गई थी। सोमवार, 30 सितंबर को सगुन का शव घर के पीछे बने सेफ्टी टैंक से बरामद हुआ। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि बच्ची की मौत पानी में डूबने से हुई थी। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की और 3 अक्टूबर को इस मामले में मासूम की मां जगमती को गिरफ्तार कर लिया।

घटना 28/29 सितंबर की रात हुई थी, जब सगुन के लापता होने से गांव में हड़कंप मच गया। परिवार और गांववालों ने आशंका जताई कि शायद किसी जंगली जानवर ने बच्ची को उठा लिया होगा। पुलिस और वन विभाग की टीमें भी मासूम की तलाश में जुटीं, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। 30 सितंबर को पुलिस ने घर के पीछे बने सेफ्टी टैंक से पानी निकलवाया, तो बच्ची का शव वहां से बरामद हुआ। पोस्टमार्टम से स्पष्ट हुआ कि उसकी मौत डूबने से हुई है।

मृतक सगुन


जांच में जब परिवार के बयानों में विरोधाभास पाया गया, तो पुलिस ने बच्ची की मां जगमती से पूछताछ की। थानाध्यक्ष दिनेश सिंह की अगुवाई में कांस्टेबल अमित कन्नौजिया, कांस्टेबल धन्नू कुमार गौड़, और महिला कांस्टेबल आरती देवी की टीम ने मामले की जांच की। जांच में पाया गया कि जगमती ने ही अपनी बेटी की हत्या की है।
पुलिस ने 2 अक्टूबर को सीताराम गौतम की तहरीर पर मु0अ0सं0 400/24 धारा 103(1)/238 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जगमती को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान, जगमती ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि जगमती का पति माताफेर मुंबई में काम करता है और पिछले एक साल से दोनों के बीच विवाद चल रहा था। बेटी के जन्म के बाद भी माताफेर गांव नहीं आया था और फोन पर जगमती को ताने देता रहता था। घटना की रात भी फोन पर झगड़ा हुआ था, जिसके बाद गुस्से में आकर जगमती ने अपनी 8 माह की बेटी की हत्या कर सेफ्टी टैंक में फेंक दिया और घरवालों से कहा कि बच्ची गायब हो गई है। पुलिस ने 3 अक्टूबर को जगमती को गिरफ्तार कर लिया और अब उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें