आर के पाण्डेय एडिटर इन चीफ बैज़लपुर उत्तर प्रदेश / Mon, Aug 19, 2024 / Post views : 92
बिल्डिंगों की जांच
यूएस जिओलॉजिकल सर्वे ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि भूकंप का केंद्र पेत्रोपावलोवस्क-कमचात्सकी से 55 मील की दूरी पर धरती के 30 मील (48 किलोमीटर) अंदर था। हालांकि भूकंप के चलते किसी नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन बिल्डिंगों की जांच की जा रही है। सामाजिक सुविधाओं पर नजर रखी जा रही है।
300 KM क्षेत्र में सुनामी की चेतावनी
हालांकि रूस की इमरजेंसी मिनिस्ट्री ने सुनामी की चेतावनी नहीं जारी की है। लेकिन अमेरिका के सुनामी वार्निंग सिस्टम ने भूकंप वाले क्षेत्र के 300 किलोमीटर के दायरे में सुनामी की चेतावनी जारी की है।भूकंप के झटकों के चलते स्थानीय लोग अपने घरों को छोड़कर चले गए हैं। रूस की समाचार एजेंसी TASS ने कहा है कि घरों में फर्नीचर उलट गए हैं। बर्तन टूटे हुए मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन