नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Wed, Apr 15, 2026 / Post views : 112
परसपुर, गोण्डा। विद्युत विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार उपकेन्द्र परसपुर में 33 केवी लाइन पर सुधार कार्य एवं फ्यूज सेट स्थापना का कार्य 16 अप्रैल 2026 को किया जाएगा। इस कार्य के कारण निर्धारित समयावधि में क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। उपखण्ड अधिकारी, विद्युत वितरण उपखण्ड-चतुर्थ परसपुर मुकेश कुमार ने बताया कि कार्य प्रातः 9:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक संचालित होगा, जिसके चलते इस अवधि में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि कार्य के दौरान सहयोग बनाए रखें, ताकि आवश्यक कार्य समय से पूर्ण हो सके। उन्होंने बताया कि यह कार्य विद्युत व्यवस्था को अधिक सुचारू, सुरक्षित एवं बेहतर बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन