नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Thu, Jun 27, 2024 / Post views : 110
परसपुर (गोंडा) : पुलिस अधीक्षक के आदेश पर परसपुर की पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के मामले में सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के भोरईपुरवा निवासी श्यामू शुक्ल ने तहरीर देकर बताया कि उसकी बहन शन्नो की शादी 18 जून 2017 को हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले अधिक दहेज की मांग कर रहे थे। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि एसपी के आदेश पर बलमत्थर बेलौरनपुरवा निवासी पति श्यामजी, सास उषा देवी, ससुर शत्रोहन प्रसाद, देवर नीरज, ननद नंदिनी व ज्योति तथा ग्राम प्रधान पदुम नरायन के खिलाफ विधिक धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन