नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Tue, Apr 30, 2024 / Post views : 167

अयोध्या : अयोध्या के नेशनल हाईवे पर कोतवाली नगर के जनौरा कट पर एन एच 27 पर अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली ने दो छात्राओं को टक्कर मार दी, जिससे एक छात्रा अलशबा की मौके पर ही मौत हो गई। और वहीं दूसरी छात्रा घायल हो गई। जिसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। दोनों अवध विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट आफ फार्मेसी की बी फार्मा सेकंड ईयर की छात्रा थी । बताते चलें कि मृतका अलशबा अयोध्या कोतवाली के दर्शननगर कुढ़ा केशवपुर की रहने वाली थी । इस भीषण घटना के बाद छात्रों में आक्रोश है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घटना के बाद ट्रैक्टर चालक फरार है। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन