नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Thu, Jan 18, 2024 / Post views : 166

परसपुर (गोंडा) भाजपा के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष तारकेश्वर तिवारी (50) का बीमारी के चलते निधन हो गया। इससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई ।तारकेश्वर तिवारी लंबे समय तक भाजपा के पदाधिकारी रहे। वह परसपुर के वार्ड नंबर 13 से नामित सभासद भी रह चुके हैं। सभासद सिद्धार्थ शुक्ल ने बताया कि पूर्व मंडल अध्यक्ष ने बुधवार की भोर लगभग तीन बजे अपने घर पर अंतिम सांस ली। मंडल अध्यक्ष डॉ. एसपी सिंह, रामसुंदर पांडेय, रामकुमार पांडेय, राम मनोहर तिवारी, दीपक सिंह आदि ने निधन पर शोक जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन