शुभम पाण्डेय विशेष संपादक / Mon, Feb 26, 2024 / Post views : 82
जौनपुर।
जौनपुर-प्रयागराज हाईवे पर रोडवेज बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में ट्रॉली सवार 6 मजदूरों की मौत हो गई और दो घायल हो गये। घटना बीती देर रात की है। हादसे को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि थाना सिकरारा अंतर्गत समाधगंज बाजार के पास जौनपुर-प्रयागराज हाईवे पर मकान ढालने वाले लगभग 12 मजदूर ट्रैक्टर ट्रॉली पर सवार थे। प्रयागराज की तरफ से आ रही रोडवेज बस ने टक्कर हुई तो ट्राली असंतुलित होकर पलट गई। हादसे में टैक्टर ट्रॉली पर सवार 6 लोगों की मृत्यु हो गई तथा दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन