नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Wed, Mar 20, 2024 / Post views : 105
परसपुर (गोंडा) : परसपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्रामीण के नए पुरवा झाली में भूमि विवाद को लेकर दो पक्ष आपस मे भिड़ गए। जिसमे सात लोग चोटिल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। ग्रामीण के राजकुमार लोध पुत्र विलल्ली लोध ने बताया कि भूमि विवाद को लेकर सोमवार को गांव के ही चार लोग अभद्रता कर उनकी पिटाई करने लगे। बचाने आई भाभी मीनू को भी मारा पीटा। पुलिस को तहरीर देकर छप्पर जलाने का आरोप लगाकर भगवान कोरी पिता अज्ञात , सीता पति जोखू , रेशमा पिता जोखू व चांदनी पिता जोखू लोध के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। दूसरे पक्ष के दलित भगवाने ने भी बताया कि चार लोगों ने जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए उसकी पिटाई कर दी। बचाने आई सीता, रेशमा, वैष्णवी व चांदनी को भी मारापीटा। तहरीर पर ननकू, राजकुमार, पंकज व ग्राम खेमापुरवा थाना उमरीबेगमगंज निवासी कुन्नू के खिलाफ एससीएसटी एक्ट सहित विधिक धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन