नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Sun, Jun 29, 2025 / Post views : 122
परसपुर (गोंडा) : परसपुर थाना क्षेत्र के चरसड़ी चौराहे पर एक दुकानदार से मारपीट कर उसे धमकाने का मामला सामने आया है। प्रार्थी बृजेश जायसवाल पुत्र सन्तराम जायसवाल ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि विपक्षीगण रमेश जायसवाल, अजय, पंकज और एक अन्य व्यक्ति ने लोहे की रॉड से हमला करते हुए गाली-गलौज की साथ ही दुकान का सामान सड़क पर फेंक दिया और जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में परसपुर थानाध्यक्ष शारदेंदु कुमार पांडेय ने बताया कि चार नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन