नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Wed, Apr 30, 2025 / Post views : 121
परसपुर, गोंडा : परसपुर थाना क्षेत्र की एक गांव निवासिनी युवती ने एक युवक के विरुद्ध सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर अश्लील पोस्ट डालने और बदनाम करने का आरोप लगाया है। प्रार्थिनी के अनुसार वह अपने भाई के साथ लखनऊ में रहती है और नवंबर 2024 में एक दुकान पर बातचीत के दौरान आरोपी ओम प्रकाश, निवासी जालंधर (पंजाब), ने छिपकर उसकी फोटो मोबाइल में खींच ली। बाद में उसने इंस्टाग्राम पर फर्जी अकाउंट बनाकर विवाह के लिए दबाव बनाना शुरू किया और प्रार्थिनी के पति को भी आपत्तिजनक संदेश भेजने लगा । इस संबंध में परसपुर थाना प्रभारी निरीक्षक तेज प्रताप सिंह ने बताया कि प्रार्थिनी की तहरीर पर आईटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन