Mon, 20 Apr 2026
Breaking News
परसपुर , गोंडा : यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 40 आईएएस अधिकारियों के तबादले, देवीपाटन मंडल की कमान दुर्गा शक्ति नागपाल को | Big News : शेखर न्यूज़ पर बड़ी एवं प्रमुख खबरें | शेखर न्यूज़ पर आज का राशिफल : अयोध्या के विद्वान आचार्य द्वारा निर्मित राशिफल अपने नाम के प्रथम अक्षर से देखें | शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश बैजलपुर गाजियाबाद प्रयागराज : सुबह 8:30 बजे तक की बड़ी एवं प्रमुख खबरें | परसपुर , गोंडा : परसपुर में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, एसडीएम नेहा मिश्रा ने दी सख्त चेतावनी | बड़ी खबरें : शेखर न्यूज़ गाजियाबाद उत्तर प्रदेश बैजलपुर अयोध्या प्रयागराज गोरखपुर सहारनपुर | दोपहर की देश राज्यों से प्राप्त बड़ी एवं प्रमुख खबरे : शेखर न्यूज़ बैजलपुर गाजियाबाद लखनऊ गोरखपुर प्रयागराज उत्तर प्रदेश | दोपहर 2:30 बजे तक की बड़ी एवं प्रमुख खबरें : शेखर न्यूज़ गाजियाबाद बैजलपुर लखनऊ कानपुर प्रयागराज गोरखपुर उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ गाजियाबाद बैजलपुर लखनऊ अयोध्या गोरखपुर सहार : शेखर न्यूज़ पर आज की प्रमुख छोटी बड़ी खबरें | मायावती का महिला आरक्षण पर बार्ता : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश गाजियाबाद बैजलपुर अयोध्या | परसपुर , गोंडा : यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 40 आईएएस अधिकारियों के तबादले, देवीपाटन मंडल की कमान दुर्गा शक्ति नागपाल को | Big News : शेखर न्यूज़ पर बड़ी एवं प्रमुख खबरें | शेखर न्यूज़ पर आज का राशिफल : अयोध्या के विद्वान आचार्य द्वारा निर्मित राशिफल अपने नाम के प्रथम अक्षर से देखें | शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश बैजलपुर गाजियाबाद प्रयागराज : सुबह 8:30 बजे तक की बड़ी एवं प्रमुख खबरें | परसपुर , गोंडा : परसपुर में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, एसडीएम नेहा मिश्रा ने दी सख्त चेतावनी | बड़ी खबरें : शेखर न्यूज़ गाजियाबाद उत्तर प्रदेश बैजलपुर अयोध्या प्रयागराज गोरखपुर सहारनपुर | दोपहर की देश राज्यों से प्राप्त बड़ी एवं प्रमुख खबरे : शेखर न्यूज़ बैजलपुर गाजियाबाद लखनऊ गोरखपुर प्रयागराज उत्तर प्रदेश | दोपहर 2:30 बजे तक की बड़ी एवं प्रमुख खबरें : शेखर न्यूज़ गाजियाबाद बैजलपुर लखनऊ कानपुर प्रयागराज गोरखपुर उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ गाजियाबाद बैजलपुर लखनऊ अयोध्या गोरखपुर सहार : शेखर न्यूज़ पर आज की प्रमुख छोटी बड़ी खबरें | मायावती का महिला आरक्षण पर बार्ता : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश गाजियाबाद बैजलपुर अयोध्या | परसपुर , गोंडा : यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 40 आईएएस अधिकारियों के तबादले, देवीपाटन मंडल की कमान दुर्गा शक्ति नागपाल को | Big News : शेखर न्यूज़ पर बड़ी एवं प्रमुख खबरें | शेखर न्यूज़ पर आज का राशिफल : अयोध्या के विद्वान आचार्य द्वारा निर्मित राशिफल अपने नाम के प्रथम अक्षर से देखें | शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश बैजलपुर गाजियाबाद प्रयागराज : सुबह 8:30 बजे तक की बड़ी एवं प्रमुख खबरें | परसपुर , गोंडा : परसपुर में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, एसडीएम नेहा मिश्रा ने दी सख्त चेतावनी | बड़ी खबरें : शेखर न्यूज़ गाजियाबाद उत्तर प्रदेश बैजलपुर अयोध्या प्रयागराज गोरखपुर सहारनपुर | दोपहर की देश राज्यों से प्राप्त बड़ी एवं प्रमुख खबरे : शेखर न्यूज़ बैजलपुर गाजियाबाद लखनऊ गोरखपुर प्रयागराज उत्तर प्रदेश | दोपहर 2:30 बजे तक की बड़ी एवं प्रमुख खबरें : शेखर न्यूज़ गाजियाबाद बैजलपुर लखनऊ कानपुर प्रयागराज गोरखपुर उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ गाजियाबाद बैजलपुर लखनऊ अयोध्या गोरखपुर सहार : शेखर न्यूज़ पर आज की प्रमुख छोटी बड़ी खबरें | मायावती का महिला आरक्षण पर बार्ता : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश गाजियाबाद बैजलपुर अयोध्या |

: दोपहर 1:00 बजे तक की बड़ी खबरें……… 10.02.2025

जनार्दन पाण्डेय विशेष संवाददाता देवीपाटन अयोध्या मंडल / Mon, Feb 10, 2025 / Post views : 35

Share:

➡महाकुंभ नगर: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाई। संगम घाट पर राष्ट्रपति ने महाकुंभ में श्रद्धा भाव से स्नान किया।

➡लखनऊ: लखनऊ में 17 कोचिंग सेंटरों का लाइसेंस निरस्त होगा। इन सेंटरों में आग से बचाव के उचित इंतजाम नहीं थे और कुछ कोचिंग सेंटरों में वेंटिलेशन की भी व्यवस्था नहीं थी। CFO ने क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी को इस संबंध में पत्र लिखा।

➡बलरामपुर: गोकशी के 3 अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने 11 गोवंशीय पशुओं को बरामद किया, जिन्हें गाड़ी पर लादकर ले जाने की फिराक में थे। पुलिस ने बरामद पशुओं को संरक्षित किया। यह घटना थाना रेहरा बाजार क्षेत्र के सोमरहा जंगल की है।

➡ग्रेटर नोएडा: बांग्लादेशी नागरिक को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से कूटरचित आधार कार्ड और फोन बरामद हुआ। उसने फर्जी तरीके से आधार कार्ड बनवाया था। बिसरख थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान उसे अरेस्ट किया।

➡गोरखपुर: पुलिस ने एम्बुलेंस माफिया अमन को गिरफ्तार किया। अमन मरीजों को BRD मेडिकल कॉलेज से निजी अस्पतालों में पहुंचाता था। वह 108 के चालकों और अन्य के साथ मिलकर इस अवैध धंधे में संलिप्त था। काफी समय से पुलिस को उसकी तलाश थी। गुलरिहा क्षेत्र से अभियुक्त की गिरफ्तारी हुई।

➡मुजफ्फरनगर: मामूली बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट की घटना सामने आई। दबंग युवक ने महिला के साथ मारपीट की, जिसका CCTV फुटेज भी सामने आया। युवक ने महिला पर कई वार किए और ईंट से भी हमला किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। यह घटना बुढ़ाना कोतवाली के नगवा गांव की है।

➡पीलीभीत: सिंचाई विभाग में सड़क निर्माण की आड़ में भ्रष्टाचार का मामला सामने आया। 1 करोड़ 50 लाख की लागत से बनी 7 किमी लंबी सड़क हाथ लगते ही उखड़ गई, जिसका वीडियो वायरल हो गया। एक्सईएन बृजेश पोरवाल और AE की मिलीभगत से घटिया निर्माण कर अफसरों और ठेकेदारों ने पैसे की बंदरबांट की। यह घटना बरखेड़ा क्षेत्र के बरगदा से डांडिया सड़क मार्ग पर हुई।

➡गोरखपुर: SP रेल संदीप मीना के अभियान में सफलता मिली, जिसमें 5 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से 10 मोबाइल और चाकू बरामद किए गए। ये अभियुक्त बिहार और संतकबीर नगर के निवासी हैं। CO विनोद सिंह ने प्रेस वार्ता में इस कार्रवाई की जानकारी दी।

➡महाकुंभ नगर: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू महाकुंभ नगर पहुंचीं। उनका स्वागत राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री ने किया। राष्ट्रपति त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाएंगी और अक्षय वट का दर्शन-पूजन भी करेंगी।

➡अयोध्या: रामनगरी में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने के लिए नए रास्तों का निर्माण किया जा रहा है। गंगा घाट और विश्वनाथ धाम की तर्ज पर भ्रमण पथ तैयार किया जा रहा है, जिसका निर्माण 23 करोड़ की लागत से किया जा रहा है।

➡बुलंदशहर: सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र में दबंगों ने एक व्यापारी और उनके परिवार पर लाठी-डंडों से हमला किया। यह हमला मामूली विवाद को लेकर हुआ था, जिसमें परिजन घायल हो गए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

➡अयोध्या: अयोध्या स्थित कृषि विश्वविद्यालय में 13 और 14 फरवरी को कुलपति सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें राज्यपाल भी शामिल होंगी। इस सम्मेलन में 30 से अधिक विश्वविद्यालयों के कुलपति भाग लेंगे। इसके साथ ही, बलदाऊ वाटिका का शिलान्यास भी किया जाएगा।

➡अमृतसर: पुलिस ने 3 आतंकियों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने सड़क पर ग्रेनेड से हमला किया था। पुलिस की मुठभेड़ में तीनों आतंकियों को अरेस्ट किया गया, जिनके पास से AK-47 और 3 पिस्टल बरामद हुईं। गिरफ्तार आतंकियों की पहचान लवप्रीत सिंह, करणदीप सिंह और बूटा सिंह के रूप में हुई है। यह आतंकी हैप्पी पासिया के लिए काम कर रहे थे।

➡आगरा: कोचिंग सेंटर से दो छात्रों को खींचकर कॉलेज के साथी और दोस्तों ने जमकर पीटा। मारपीट की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन हमलावर भागने में सफल रहे। पुलिस ने घायल छात्रों का मेडिकल कराया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। यह घटना थाना खंदौली सेमरा रोड के पास हुई।

➡झांसी: यूपी सिपाही भर्ती के तहत दौड़ परीक्षा का आयोजन हुआ। दौड़ परीक्षा में लगभग 10 हजार अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। चयनित अभ्यर्थियों का अगला मेडिकल परीक्षण होगा। 33वीं वाहिनी झांसी में अभ्यर्थी परीक्षा के लिए पहुंचे थे।

➡रायबरेली: रायबरेली में श्रद्धालुओं की गाड़ी एक खाई में पलट गई। यह हादसा साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में हुआ। हादसे में साइकिल सवार और कार सवार 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सीएचसी से अस्पताल रेफर किया गया। यह घटना बछरावां थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा के पास हुई।

➡आगरा: सांसद कंगना रनौत के खिलाफ किसानों और महात्मा गांधी पर अभद्र टिप्पणी के मामले में आज कोर्ट में आख्या प्रस्तुत की जाएगी। पुलिस ने वादी और गवाहों के बयान दर्ज किए हैं। कंगना रनौत अब तक कोर्ट में हाजिर नहीं हुई हैं, और 9 जनवरी की सुनवाई में भी वह उपस्थित नहीं थीं। कोर्ट ने वादी और गवाहों के बयानों की जांच करने के बाद आख्या मांगी थी, जिसके बाद बड़ा फैसला आ सकता है।

➡हरदोई: अज्ञात चोरों ने ठाकुर द्वारा बनाए गए मंदिर को निशाना बनाते हुए अष्टधातु की तीन बड़ी मूर्तियाँ चोरी कर लीं। ग्रामीणों के अनुसार, राम, सीता और लक्ष्मण की मूर्तियाँ चुराई गई हैं। इसके विरोध में ग्रामीणों ने गर्रा नदी के पुल को जाम कर दिया। बिलग्राम सीओ और कई थानों की पुलिस मौके पर मौजूद रही, लेकिन पुलिस के समझाने के बावजूद चक्का जाम नहीं खुल सका। यह घटना सांडी थाना क्षेत्र के बरौलिया गांव की है।

➡देहरादून: उत्तराखंड एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 50 हजार इनामी जरनैल सिंह को गिरफ्तार किया। उसे जोधपुर, राजस्थान से सितारगंज पुलिस की मदद से अरेस्ट किया गया। जरनैल सिंह पर 1995 में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या करने का आरोप था। वह सितारगंज जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था, लेकिन 2023 में वह जेल से फरार हो गया था, और तब से वह फरार था।

➡देहरादून: शहर से लेकर देहात तक पुलिस ने वृहद स्तर पर सत्यापन अभियान चलाया। अभियान के दौरान बाहरी व्यक्तियों और किराएदारों का सत्यापन किया गया। 1500 से अधिक लोगों का सत्यापन किया गया, और 328 मकान मालिकों का पुलिस एक्ट में चालान किया गया। साथ ही 32 लाख रुपए से अधिक का जुर्माना भी वसूल किया गया। 47 संदिग्ध व्यक्तियों को थाने लाकर पूछताछ की गई।

➡दिल्ली: पीएम मोदी का 'परीक्षा पे चर्चा' कार्यक्रम आज आयोजित हुआ। पीएम मोदी ने छात्रों के साथ परीक्षा से जुड़ी बातें की और टिप्स दिए। यह कार्यक्रम पीएम मोदी द्वारा 8वीं बार किया जा रहा है।

➡दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार के बाद आम आदमी पार्टी अब पंजाब पर फोकस कर रही है। पंजाब के मुख्यमंत्री और सभी विधायकों को दिल्ली बुलाया गया है। पार्टी संगठन को मजबूत करने की दिशा में काम कर रही है। कल दिल्ली के जीते और हारे प्रत्याशियों के साथ बैठक हुई, जिसमें सभी को अपने-अपने क्षेत्रों में रहने का निर्देश दिया गया। आज पंजाब के मुख्यमंत्री और विधायकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक होगी, जिसमें पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल भी शामिल होंगे।

➡बांगलादेश: शांति बहाल करने के उद्देश्य से ऑपरेशन डेविल हंट की शुरुआत की गई है। इस अभियान में पिछले 4 दिनों में 1300 से अधिक लोगों की गिरफ्तारी हुई है। शेख हसीना की पार्टी के बड़े नेताओं के घरों को भी जलाया गया है, और लोगों का मानना है कि यह कार्रवाई हसीना के समर्थकों पर की जा रही है।

Https://www.shekharnews.com

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें