Wed, 05 Aug 2026
Breaking News
सीतापुर में विद्युत तारों से टकराया डीजे दो की मौत : चार झुलसे, कावरियों को जागरूक करने के लिए निकले थे | बड़े ही हर्ष उल्लास से मनाया गया गुरु पूर्णिमा पर्व : जगह जगह पूजन वंदन किया गया | विधायक निवास लखनऊ की सातवीं मंजिल से गिरे पूर्व मंत्री : हुई मौत आत्महत्या या हादसा पुलिस कर रही जॉच | गायक मुकेश के बारे में लेख.... : बहन की शादी में गए गानों से फिल्मी बुलंदियों तक का सफर मुकेश ने कैसे तय किया देखें | उत्तर प्रदेश में बारिश का अलर्ट : बलिया में नहर टूटी , एक्सप्रेस वे पर सड़क हुई क्षतिग्रस्त | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम रत्न अवार्ड 2026 से सम्मानित हुए इंटरनेशनल जादूगर 'मिस्टर इंडिया' | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से युवक की मौत, पिकअप के बोनट पर शव रखकर थाने पर दो घंटे किया प्रदर्शन, चालक पर मुकदमा दर्ज | शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा : लिखा पत्र, सीजेपी ने कहा काकरोच की हुई जीत | सीतापुर में सात फर्जी शिक्षकों पर कड़ी कार्यवाही : सेवा समाप्त कर एफ आई आर के आदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : धान की सीधी बुवाई वाले खेतों का वैज्ञानिकों एवं उच्च अधिकारियों ने किया निरीक्षण, किसानों को दिए महत्वपूर्ण सुझाव | सीतापुर में विद्युत तारों से टकराया डीजे दो की मौत : चार झुलसे, कावरियों को जागरूक करने के लिए निकले थे | बड़े ही हर्ष उल्लास से मनाया गया गुरु पूर्णिमा पर्व : जगह जगह पूजन वंदन किया गया | विधायक निवास लखनऊ की सातवीं मंजिल से गिरे पूर्व मंत्री : हुई मौत आत्महत्या या हादसा पुलिस कर रही जॉच | गायक मुकेश के बारे में लेख.... : बहन की शादी में गए गानों से फिल्मी बुलंदियों तक का सफर मुकेश ने कैसे तय किया देखें | उत्तर प्रदेश में बारिश का अलर्ट : बलिया में नहर टूटी , एक्सप्रेस वे पर सड़क हुई क्षतिग्रस्त | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम रत्न अवार्ड 2026 से सम्मानित हुए इंटरनेशनल जादूगर 'मिस्टर इंडिया' | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से युवक की मौत, पिकअप के बोनट पर शव रखकर थाने पर दो घंटे किया प्रदर्शन, चालक पर मुकदमा दर्ज | शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा : लिखा पत्र, सीजेपी ने कहा काकरोच की हुई जीत | सीतापुर में सात फर्जी शिक्षकों पर कड़ी कार्यवाही : सेवा समाप्त कर एफ आई आर के आदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : धान की सीधी बुवाई वाले खेतों का वैज्ञानिकों एवं उच्च अधिकारियों ने किया निरीक्षण, किसानों को दिए महत्वपूर्ण सुझाव | सीतापुर में विद्युत तारों से टकराया डीजे दो की मौत : चार झुलसे, कावरियों को जागरूक करने के लिए निकले थे | बड़े ही हर्ष उल्लास से मनाया गया गुरु पूर्णिमा पर्व : जगह जगह पूजन वंदन किया गया | विधायक निवास लखनऊ की सातवीं मंजिल से गिरे पूर्व मंत्री : हुई मौत आत्महत्या या हादसा पुलिस कर रही जॉच | गायक मुकेश के बारे में लेख.... : बहन की शादी में गए गानों से फिल्मी बुलंदियों तक का सफर मुकेश ने कैसे तय किया देखें | उत्तर प्रदेश में बारिश का अलर्ट : बलिया में नहर टूटी , एक्सप्रेस वे पर सड़क हुई क्षतिग्रस्त | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम रत्न अवार्ड 2026 से सम्मानित हुए इंटरनेशनल जादूगर 'मिस्टर इंडिया' | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से युवक की मौत, पिकअप के बोनट पर शव रखकर थाने पर दो घंटे किया प्रदर्शन, चालक पर मुकदमा दर्ज | शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा : लिखा पत्र, सीजेपी ने कहा काकरोच की हुई जीत | सीतापुर में सात फर्जी शिक्षकों पर कड़ी कार्यवाही : सेवा समाप्त कर एफ आई आर के आदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : धान की सीधी बुवाई वाले खेतों का वैज्ञानिकों एवं उच्च अधिकारियों ने किया निरीक्षण, किसानों को दिए महत्वपूर्ण सुझाव |

: 12.30 बजे की बड़ी खबरें………….* 31.07.2025

आर के पाण्डेय एडिटर इन चीफ बैज़लपुर उत्तर प्रदेश / Thu, Jul 31, 2025 / Post views : 105

Share:

➡लखनऊ:
विश्व हिंदू रक्षा परिषद की प्रेसवार्ता में गोपाल राय ने 11 बजे गोमती नगर में पीसी की। कर्नाटक और दिल्ली के धर्मांतरण पीड़ित भी प्रेसवार्ता में मौजूद रहे। इसके अलावा बलरामपुर और अन्य जिले के धर्मांतरण पीड़ित भी पहुंचे।
➡कन्नौज:
निर्माणाधीन पुलिस चौकी पर बुलडोजर चला। कोर्ट के आदेश के बाद यह कार्रवाई की गई, क्योंकि यह निर्माण किसान की जमीन पर हो रहा था। किसान ने इस पट्टे के निरस्तीकरण को हाई कोर्ट में चुनौती दी थी। यह मामला तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के अहेर गांव का है।

➡मिर्जापुर:
तीन बच्चों की कुएं में फेंककर हत्या कर दी गई थी। बच्चों की हत्या करने वाली मां को उम्रभर की सजा सुनाई गई है। घरेलू कलह के कारण 2023 में बच्चों को कुएं में फेंककर घर में आग लगाई थी। यह घटना संत नगर थाना क्षेत्र के पंजरा गांव की है।
➡मेरठ:
आर्मी पब्लिक स्कूल की वैन को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इसमें एक छात्रा आर्या सिरोही की मौत हो गई, और कई अन्य घायल हो गए। CNG वैन का सिलेंडर टूटकर गिरा और लीक होने लगा। घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। यह घटना कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के सरधना रोड की है।

➡मऊ:
स्कूली बस और ट्रेलर के बीच भिड़ंत हुई, जिसमें दर्जनों बच्चे बाल-बाल बच गए। बस में सवार 25 से 30 बच्चे थे। यह घटना मधुबन थाना क्षेत्र के दरगाह अमिला मार्ग की है।
➡नोएडा:
स्कूल गेट से छात्रा को अपहरण कर ले जाने का मामला सामने आया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया और नाबालिग छात्रा को सकुशल बरामद कर लिया। आरोपी युवक ने गेट पर कार लगा कर छात्रा को जबरन ले जाने की कोशिश की थी। यह घटना सेक्टर 24 थाना क्षेत्र की है।

➡मुजफ्फरनगर:
मुजफ्फरनगर में कार से युवक ने स्टंटबाजी की। सड़क पर कार को दौड़ाकर स्लिप कर रहा था, जिसका वीडियो वायरल हुआ है। यह युवक मीरापुर के कैथोड़ा निवासी तनवीर आलम है। यह मामला मीरापुर थाना क्षेत्र का है।
➡बस्ती:
अवैध शराब कारोबारियों पर कार्रवाई की गई। परशुरामपुर पुलिस टीम ने दबिश दी और 29.5 लीटर कच्ची शराब जब्त की। दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया। यह मामला परशुरामपुर थाना क्षेत्र के हरी गांव का है।

➡मुज़फ्फरनगर:
स्कूल जा रहे भाइयों की ई-स्कूटी में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। दोनों भाइयों ने स्कूटी से कूदकर जान बचाई, जबकि स्कूटी आग में जलकर पूरी तरह राख हो गई। फायर ब्रिगेड टीम ने आग को बुझाया। यह घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र, अंसारी रोड की है।
➡लखनऊ:
सीबीसीआईडी में ASP मुकेश सिंह की पत्नी ने आत्महत्या कर ली। मृतका का नाम नितेश था और उसकी 12 साल की ऑटिज्म से पीड़ित एक बेटा भी था। पुलिस ने कॉल डिटेल और चैट की जांच शुरू कर दी है। यह घटना पुलिस लाइंस के ट्रांजिट हॉस्टल में हुई थी।

➡आगरा:
चंबल नदी खतरे के निशान से 3 मीटर ऊपर बह रही है। तटीय गांवों में पानी भर गया है, और बिजली सप्लाई भी बंद कर दी गई है। ग्रामीण सुरक्षित स्थानों पर पहुंच चुके हैं। बाह में चंबल नदी में बाढ़ आई है।
➡रायबरेली:
मुर्गी फार्म में एक युवक का शव मिला है। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। यह मामला डीह थाना क्षेत्र के अमरिहा गांव का है और पुलिस करंट से मौत की आशंका जता रही है।

➡बागेश्वर:
पंचायत चुनाव के परिणाम आना शुरू हो गए हैं। ग्राम पंचायत कोटली से कविता देवी प्रधान बनीं, धैना से लक्ष्मी जोशी निर्वाचित हुईं और माल्दे से कविता नेगी ने जीत हासिल की।
➡चंदौली:
वन विभाग की टीम को अतिक्रमणकारियों ने बंधक बना लिया। आरोप है कि वे आरक्षित वन भूमि पर अवैध खेत की जुताई कर रहे थे। पुलिस ने वन विभाग टीम को मुक्त कराया और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। यह घटना जयमोहनी रेंज के लहसुनियां बीट का है।

➡नोएडा:
एक कार्यक्रम में साजिद रशीदी की पिटाई का मामला सामने आया। सपा कार्यकर्ताओं और रशीदी पर FIR दर्ज की गई है। रशीदी ने भी कार्यकर्ताओं के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। यह घटना सेक्टर 126 थाने में हुई थी।
➡लखीमपुर:
बरसात शुरू होने के बाद दुधवा रिजर्व में अलर्ट जारी किया गया। मानसून पेट्रोलिंग शुरू की गई है, क्योंकि बरसात में कच्चे रास्ते कीचड़ से भर जाते हैं।

➡बरेली:
महिला से लूटपाट के बाद निर्मम हत्या कर दी गई और पति घायल हो गया। बाइक सवार बदमाशों ने आधी रात को दंपति पर हमला किया और महिला के सोने-चांदी के जेवरात लूट लिए। यह घटना आंवला थाना क्षेत्र के आंवला वजीरगंज रोड की है।
➡मुजफ्फरनगर:
चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी बदमाश प्रवीण घायल हो गया। पुलिस ने बदमाश से बाइक, तमंचा और कारतूस भी बरामद किए। यह घटना चरथावल थाने के शामली मार्ग के जंगलों में हुई।

➡दिल्ली:
बेगमपुर इलाके में बाथरूम में करंट लगने से विवेक और अंजू की मौत हो गई। विवेक को करंट लगा, और अंजू उसे बचाने दौड़ी। उनके पिता भी करंट से झुलस गए और अस्पताल में भर्ती हो गए।
➡गोरखपुर:

दहेज उत्पीड़न के आरोपी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आकाश नामक युवक ने पत्नी और पुलिस दोनों से परेशान होकर जान दी। पुलिस ने चौकी इंचार्ज को निलंबित किया और उसके खिलाफ मामला दर्ज किया। यह घटना झंगहा इलाके के बरही चौकी डीहघाट का है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें