आर के पाण्डेय एडिटर इन चीफ बैज़लपुर उत्तर प्रदेश / Tue, Mar 3, 2026 / Post views : 118
अयोध्या के मिल्कीपुर से भाजपा के पूर्व विधायक बाबा गोरखनाथ का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह कथित तौर पर एक SDM (उपजिलाधिकारी) को भद्दी गालियां देते और धमकाते हुए सुनाई दे रहे हैं. ऑडियो में बाबा गोरखनाथ SDM पर अपने कार्यकर्ता का काम न करने और उसे परेशान करने का आरोप लगा रहे हैं. वे SDM को धमकाते हुए कहते हैं कि 'तुम हमारी कुंडली नहीं जानते' और 'सरकारी विधायक की वजह से बच रहे हो.' यह विवाद एक आंगनवाड़ी केंद्र के निर्माण और रातों-रात खड़ी की गई एक दीवार को लेकर है. ऑडियो में वह अपनी पहुंच का हवाला देते हुए कहते हैं कि 5 साल विधायक रहते हुए उन्होंने जिस SDM को चाहा, उसे तैनात करवाया.
अयोध्या में मिल्कीपुर के पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा और एसडीएम सुधीर कुमार के बीच फोन पर तीखी बातचीत हुई। इस बातचीत का ऑडियो सामने आया है। इसमें पूर्व विधायक एसडीएम से कहते हैं कि आप हमारी कुंडली ठीक से नहीं जानते हैं। अगर गोरखनाथ बाबा नाराज हो गए तो कोई सरकारी विधायक आपको नहीं बचा पाएगा।
शनिवार रात अमानीगंज विकासखंड की ग्राम पंचायत पूरा उर्फ सुमेरपुर में आंगनबाड़ी केंद्र के लिए प्रस्तावित जमीन पर एक युवक मकान बनवाने लगा। इसी बात को लेकर बाबा गोरखनाथ और एसडीएम के बीच फोन पर बातचीत हुई।
मामले की जानकारी जैसे ही जिला प्रशासन को मिली, डीएम ने तुरंत हस्तक्षेप किया। उनके निर्देश पर निर्माण कार्य रुकवा दिया गया। प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद निर्माण गतिविधि पूरी तरह बंद करा दी गई।
इस मामले में वर्तमान विधायक चंद्रभानु पासवान का नाम भी सामने आने से भाजपा के अंतर गुटबाजी की चर्चा तेज हो गई है
विज्ञापन
विज्ञापन