नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Wed, Jul 10, 2024 / Post views : 92
परसपुर , गोंडा : परसपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रूपी पुरवा विशुनपुर कला में हुए मारपीट के मामले में पुलिस ने शेर बहादुर पाण्डेय की तहरीर पर जग बहादुर पाण्डेय और ममता के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित ने दर्ज रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि पुश्तैनी मकान के हिस्से बंटवारे और पानी भरने के विवाद को लेकर जग बहादुर और ममता ने अभद्रता की और ईंट-पत्थर से हमला किया। इसके अलावा, जानमाल की धमकी देते हुए शेर बहादुर की थप्पड़ मुक्कों से पिटाई की। परसपुर थाना एसओ दिनेश सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ विधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन