नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Fri, Nov 24, 2023 / Post views : 26

परसपुर गोंडा : थाना परसपुर क्षेत्र के अन्तर्गत 18 सितंबर 2023 दिन बुधवार को एक मक्के के खेत से गौवंश के अवशेष प्राप्त हुए थे। जिसके सम्बन्ध में थाना परसपुर में सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। जिसमें थाना परसपुर पुलिस द्वारा पूर्व में 02 अभियुक्त व 01 अभियुक्ता को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था और विवेचना के दौरान प्रकाश में आये अभियुक्त असगर उर्फ कतली फरार चल रहा था। फरार अभियुक्त की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल 25,000/- का ईनाम घोषित किया गया था तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष परसपुर व प्रभारी स्वाट/सर्विलांस को निर्देशित किया गया था। जिसके क्रम में 24 नवंबर दिन शुक्रवार को थाना परसपुर व स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त टीम पुलिस द्वारा पतारसी- सुरागरसी करते हुए मुखबिर खास की सूचना पर भौरीगंज से बाबाघाट बन्धे पर घेराबंदी की गई, जिस पर अभियुक्त असगर उर्फ कतली द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया। आत्मरक्षार्थ पुलिस पार्टी के द्वारा फायरिंग/मुठभेड़ में अभियुक्त असगर उर्फ कतली को पैर में गोली लगी है जिसका पुलिस अभिरक्षा में जिला अस्पताल गोण्डा में ईलाज चल रहा है। अभियुक्त के पास से 01 अदद तमंचा 315 बोर, 02 अदद खोखा कारतूस व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ है। थाना परसपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
गिरफ्तार कर्ता टीम
थानाध्यक्ष परसपुर शेषमणि पाण्डेय मय टीम।
प्रभारी स्वाट सर्वजीत गुप्ता मय टीम।
प्रभारी सर्विलांस शादाब आलम मय टीम।
विज्ञापन
विज्ञापन