Tue, 04 Aug 2026
Breaking News
सीतापुर में विद्युत तारों से टकराया डीजे दो की मौत : चार झुलसे, कावरियों को जागरूक करने के लिए निकले थे | बड़े ही हर्ष उल्लास से मनाया गया गुरु पूर्णिमा पर्व : जगह जगह पूजन वंदन किया गया | विधायक निवास लखनऊ की सातवीं मंजिल से गिरे पूर्व मंत्री : हुई मौत आत्महत्या या हादसा पुलिस कर रही जॉच | गायक मुकेश के बारे में लेख.... : बहन की शादी में गए गानों से फिल्मी बुलंदियों तक का सफर मुकेश ने कैसे तय किया देखें | उत्तर प्रदेश में बारिश का अलर्ट : बलिया में नहर टूटी , एक्सप्रेस वे पर सड़क हुई क्षतिग्रस्त | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम रत्न अवार्ड 2026 से सम्मानित हुए इंटरनेशनल जादूगर 'मिस्टर इंडिया' | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से युवक की मौत, पिकअप के बोनट पर शव रखकर थाने पर दो घंटे किया प्रदर्शन, चालक पर मुकदमा दर्ज | शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा : लिखा पत्र, सीजेपी ने कहा काकरोच की हुई जीत | सीतापुर में सात फर्जी शिक्षकों पर कड़ी कार्यवाही : सेवा समाप्त कर एफ आई आर के आदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : धान की सीधी बुवाई वाले खेतों का वैज्ञानिकों एवं उच्च अधिकारियों ने किया निरीक्षण, किसानों को दिए महत्वपूर्ण सुझाव | सीतापुर में विद्युत तारों से टकराया डीजे दो की मौत : चार झुलसे, कावरियों को जागरूक करने के लिए निकले थे | बड़े ही हर्ष उल्लास से मनाया गया गुरु पूर्णिमा पर्व : जगह जगह पूजन वंदन किया गया | विधायक निवास लखनऊ की सातवीं मंजिल से गिरे पूर्व मंत्री : हुई मौत आत्महत्या या हादसा पुलिस कर रही जॉच | गायक मुकेश के बारे में लेख.... : बहन की शादी में गए गानों से फिल्मी बुलंदियों तक का सफर मुकेश ने कैसे तय किया देखें | उत्तर प्रदेश में बारिश का अलर्ट : बलिया में नहर टूटी , एक्सप्रेस वे पर सड़क हुई क्षतिग्रस्त | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम रत्न अवार्ड 2026 से सम्मानित हुए इंटरनेशनल जादूगर 'मिस्टर इंडिया' | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से युवक की मौत, पिकअप के बोनट पर शव रखकर थाने पर दो घंटे किया प्रदर्शन, चालक पर मुकदमा दर्ज | शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा : लिखा पत्र, सीजेपी ने कहा काकरोच की हुई जीत | सीतापुर में सात फर्जी शिक्षकों पर कड़ी कार्यवाही : सेवा समाप्त कर एफ आई आर के आदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : धान की सीधी बुवाई वाले खेतों का वैज्ञानिकों एवं उच्च अधिकारियों ने किया निरीक्षण, किसानों को दिए महत्वपूर्ण सुझाव | सीतापुर में विद्युत तारों से टकराया डीजे दो की मौत : चार झुलसे, कावरियों को जागरूक करने के लिए निकले थे | बड़े ही हर्ष उल्लास से मनाया गया गुरु पूर्णिमा पर्व : जगह जगह पूजन वंदन किया गया | विधायक निवास लखनऊ की सातवीं मंजिल से गिरे पूर्व मंत्री : हुई मौत आत्महत्या या हादसा पुलिस कर रही जॉच | गायक मुकेश के बारे में लेख.... : बहन की शादी में गए गानों से फिल्मी बुलंदियों तक का सफर मुकेश ने कैसे तय किया देखें | उत्तर प्रदेश में बारिश का अलर्ट : बलिया में नहर टूटी , एक्सप्रेस वे पर सड़क हुई क्षतिग्रस्त | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम रत्न अवार्ड 2026 से सम्मानित हुए इंटरनेशनल जादूगर 'मिस्टर इंडिया' | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से युवक की मौत, पिकअप के बोनट पर शव रखकर थाने पर दो घंटे किया प्रदर्शन, चालक पर मुकदमा दर्ज | शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा : लिखा पत्र, सीजेपी ने कहा काकरोच की हुई जीत | सीतापुर में सात फर्जी शिक्षकों पर कड़ी कार्यवाही : सेवा समाप्त कर एफ आई आर के आदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : धान की सीधी बुवाई वाले खेतों का वैज्ञानिकों एवं उच्च अधिकारियों ने किया निरीक्षण, किसानों को दिए महत्वपूर्ण सुझाव |

: गोंडा : कोतवाल के खिलाफ डकैती का मुकदमा लिखाने वाले अधिवक्ता की सड़क हादसे में मौत

आर के पाण्डेय एडिटर इन चीफ बैज़लपुर उत्तर प्रदेश / Mon, Jun 12, 2023 / Post views : 151

Share:

12.06.2023
गोंडा ( बाराबंकी ) : करनैलगंज कोतवाल समेत सात पुलिसकर्मियों के खिलाफ डकैती का मुकदमा लिखाने वाले अधिवक्ता की सोमवार की सुबह सड़क हादसे में मौत हो गयी। वह अपनी बाइक से लखनऊ से गोंडा आ रहे थे तभी रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में ठोकर मार दी। परिजन जब तक मौके पर पहुंचते तब तक पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज चुकी थी। मृतक अधिवक्ता के परिजनों ने हादसे पर सवाल उठाते हुए इसकी शिकायत किए जाने की बात कही है।

करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के कैथोली गांव के रहने वाले अधिवक्ता जय प्रकाश (30) लखनऊ हाईकोर्ट में प्रैक्टिस करते थे। सोमवार की सुबह वह किसी काम से अपनी बाइक से लखनऊ से अपने गांव आ रहे थे। वह बाराबंकी जिले के मसौली थाना क्षेत्र के बिंदौरा नहर पुल पर पहुंचे थे कि पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में ठोकर मार दी। वाहन की ठोकर से जय प्रकाश बाइक से उछल कर सडक पर जा गिरे और वाहन उनके सिर को कुचलते हुए निकल गया। इस हादसे में जयप्रकाश की मौके पर ही मौत हो गयी। हादसे की सूचना पर पहुंची मसौली थाने की पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। परिजन जब मौके पर पहुंचे तो पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज चुकी थी। मृतक के भाई पहलवान यादव ने हादसे पर आशंका जताई है।
यह है पूरा मामला
कैथोली गांव के रहने वाले अधिवक्ता जय प्रकाश ने मानवाधिकार आयोग के आदेश पर बीते 26 मई को करनैलगंज कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह, भंभुआ चौकी प्रभारी उमेश सिंह, उपनिरीक्षक अमित सिंह, अंकित सिंह वेद प्रकाश शुक्ला, दीवान शिवप्रकाश पाठक व सिपाही संदीप सिंह के खिलाफ डकैती का मुकदमा दर्ज कराया था। जयप्रकाश का आरोप था कि मकान निर्माण कराने के बदले पुलिस ने उनसे 50 हजार रुपये के रिश्वत की मांग की थी। रूपये न मिलने पर एक नवंबर को करनैलगंज कोतवाल सुधीर कुमार सिंह अपनी टीम के साथ शाम करीब साढ़े सात बजे उसके घर आए और रुपये न देने पर उसके घर में घुसकर तोड़फोड करते हुए घर में रखा 1.70 लाख रुपया नकद व जेवर लूट लिया। विरोध करने पर मारपीट की गयी। महिलाओं तक को नहीं बख्शा गया।‌ लूटपाट के आरोप से बचने के लिए उल्टे जयप्रकाश और उसके परिजनों के खिलाफ पुलिस टीम पर हमला करने जैसे संगीन आरोप में मुकदमा लिखकर उन्हे जेल भेज दिया गया।
मानवाधिकार आयोग के आदेश पर कटरा बाजार थाने में कोतवाल सुधीर समेत सभी सात पुलिसकर्मियों के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। हालांकि पुलिस ने पांच दिन के भीतर ही मुकदमें को स्पंज कर आरोपित पुलिसकर्मियों को क्लीन चिट दे दी थी।


परिजनों के गले नहीं उतर रही सड़क हादसे की कहानी
कोतवाल समेत सात पुलिसकर्मियों के खिलाफ डकैती की रिपोर्ट दर्ज कराने वाले अधिवक्ता जय प्रकाश के सड़क हादसे में मौत की कहानी परिजनों के गले नहीं उतर रही है। आरोप है कि जानबूझकर इस वारदात को अंजाम दिया गया है और मामले को दबाने के लिए इसे हादसा बताया जा रहा है।


मृतक अधिवक्ता जयप्रकाश के भाई पहलवान ने बताया कि मृतक जयप्रकाश ने करनैलगंज कोतवाल सुधीर सिंह समेत‌ सात पुलिसकर्मियों के खिलाफ बीते 26 मई को ही डकैती का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस उनके भाई से रंजिश रख रही थी। ऐसे में आशंका है कि कहीं रंजिश के तहत तो इस हादसे को अंजाम नहीं दिया गया है। पहलवान का कहना कि पुलिस जिस तरह से हादसे की कहानी बता रही है वह गले से नीचे नहीं उतर रही है। उन्होने इस पूरे मामले की शिकायत करने की बात कही है

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें