Sun, 02 Aug 2026
Breaking News
बड़े ही हर्ष उल्लास से मनाया गया गुरु पूर्णिमा पर्व : जगह जगह पूजन वंदन किया गया | विधायक निवास लखनऊ की सातवीं मंजिल से गिरे पूर्व मंत्री : हुई मौत आत्महत्या या हादसा पुलिस कर रही जॉच | गायक मुकेश के बारे में लेख.... : बहन की शादी में गए गानों से फिल्मी बुलंदियों तक का सफर मुकेश ने कैसे तय किया देखें | उत्तर प्रदेश में बारिश का अलर्ट : बलिया में नहर टूटी , एक्सप्रेस वे पर सड़क हुई क्षतिग्रस्त | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम रत्न अवार्ड 2026 से सम्मानित हुए इंटरनेशनल जादूगर 'मिस्टर इंडिया' | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से युवक की मौत, पिकअप के बोनट पर शव रखकर थाने पर दो घंटे किया प्रदर्शन, चालक पर मुकदमा दर्ज | शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा : लिखा पत्र, सीजेपी ने कहा काकरोच की हुई जीत | सीतापुर में सात फर्जी शिक्षकों पर कड़ी कार्यवाही : सेवा समाप्त कर एफ आई आर के आदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : धान की सीधी बुवाई वाले खेतों का वैज्ञानिकों एवं उच्च अधिकारियों ने किया निरीक्षण, किसानों को दिए महत्वपूर्ण सुझाव | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : काशी हिंदू विश्वविद्यालय में गोंडा की बेटी पलक सिंह को गोल्ड मेडल देकर कुलपति ने किया सम्मानित | बड़े ही हर्ष उल्लास से मनाया गया गुरु पूर्णिमा पर्व : जगह जगह पूजन वंदन किया गया | विधायक निवास लखनऊ की सातवीं मंजिल से गिरे पूर्व मंत्री : हुई मौत आत्महत्या या हादसा पुलिस कर रही जॉच | गायक मुकेश के बारे में लेख.... : बहन की शादी में गए गानों से फिल्मी बुलंदियों तक का सफर मुकेश ने कैसे तय किया देखें | उत्तर प्रदेश में बारिश का अलर्ट : बलिया में नहर टूटी , एक्सप्रेस वे पर सड़क हुई क्षतिग्रस्त | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम रत्न अवार्ड 2026 से सम्मानित हुए इंटरनेशनल जादूगर 'मिस्टर इंडिया' | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से युवक की मौत, पिकअप के बोनट पर शव रखकर थाने पर दो घंटे किया प्रदर्शन, चालक पर मुकदमा दर्ज | शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा : लिखा पत्र, सीजेपी ने कहा काकरोच की हुई जीत | सीतापुर में सात फर्जी शिक्षकों पर कड़ी कार्यवाही : सेवा समाप्त कर एफ आई आर के आदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : धान की सीधी बुवाई वाले खेतों का वैज्ञानिकों एवं उच्च अधिकारियों ने किया निरीक्षण, किसानों को दिए महत्वपूर्ण सुझाव | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : काशी हिंदू विश्वविद्यालय में गोंडा की बेटी पलक सिंह को गोल्ड मेडल देकर कुलपति ने किया सम्मानित | बड़े ही हर्ष उल्लास से मनाया गया गुरु पूर्णिमा पर्व : जगह जगह पूजन वंदन किया गया | विधायक निवास लखनऊ की सातवीं मंजिल से गिरे पूर्व मंत्री : हुई मौत आत्महत्या या हादसा पुलिस कर रही जॉच | गायक मुकेश के बारे में लेख.... : बहन की शादी में गए गानों से फिल्मी बुलंदियों तक का सफर मुकेश ने कैसे तय किया देखें | उत्तर प्रदेश में बारिश का अलर्ट : बलिया में नहर टूटी , एक्सप्रेस वे पर सड़क हुई क्षतिग्रस्त | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम रत्न अवार्ड 2026 से सम्मानित हुए इंटरनेशनल जादूगर 'मिस्टर इंडिया' | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से युवक की मौत, पिकअप के बोनट पर शव रखकर थाने पर दो घंटे किया प्रदर्शन, चालक पर मुकदमा दर्ज | शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा : लिखा पत्र, सीजेपी ने कहा काकरोच की हुई जीत | सीतापुर में सात फर्जी शिक्षकों पर कड़ी कार्यवाही : सेवा समाप्त कर एफ आई आर के आदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : धान की सीधी बुवाई वाले खेतों का वैज्ञानिकों एवं उच्च अधिकारियों ने किया निरीक्षण, किसानों को दिए महत्वपूर्ण सुझाव | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : काशी हिंदू विश्वविद्यालय में गोंडा की बेटी पलक सिंह को गोल्ड मेडल देकर कुलपति ने किया सम्मानित |

: लापरवाह आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों पर हो कार्रवाई, यदि मां स्वस्थ तभी बच्चे स्वस्थ होंगे - डीएम

जनार्दन पाण्डेय विशेष संवाददाता देवीपाटन अयोध्या मंडल / Wed, Mar 22, 2023 / Post views : 115

Share:

गोण्डा: बच्चों, गर्भवती, धात्री, किशोरियों, महिलाओं को पोषण स्तर में सुधार लाने एवं उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पोषण समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी डॉ उज्ज्वल कुमार ने आदर्श आंगनबाड़ी केन्द्र विकसित करने, निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण की प्रगति, मैम चिंहित बच्चों के पोषण श्रेणी में सुधार एवं उनकी स्वास्थ्य जांच एवं प्रबंधन, एनीमिया मुक्त भारत, बच्चों का आधार नामांकन, पोषण माह के क्रियांवयन, पोषण ट्रैकर ऐप पर लाभार्थियों के आधार सत्यापन, आंगनबाड़ी केंद्रों की जिओ टैगिंग एवं आंगनबाड़ी केंद्रों पर अनुपूरक पुष्टाहार ड्राई राशन के वितरण आदि की बिंदुवार समीक्षा की गयी।

लापरवाह आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों पर हो कार्रवाई

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि कई आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों की लापरवाही की वजह से पोषण मिशन के अभियान में प्रगति धीमी होती है। इस पर उन्होंने सभी सुपरवाइजर व सीडीपीओ का निर्देश दिया कि वह सभी आंगनवाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण करें। निरीक्षण के समय यदि आंगनवाड़ी केंद्र बंद पाया जाए अथवा कार्यकत्री अनुपस्थित पाई जाए तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। लापरवाह आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि यदि वह स्वयं निरीक्षण करेंगे और कोई आंगनवाड़ी केंद्र बंद पाया गया तो संबंधित सीडीपीओ का वेतन रोकते हुए उसके खिलाफ़ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सभी आंगनवाड़ी केंद्र में हो सभी जरूरी सुविधाएं

जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों पर ईसीसीई किट जिसमें शिक्षा सामग्री एवं प्री स्कूल किट शामिल है, मौजूद होनी चाहिए। इसके अलावा सभी आंगनवाड़ी केंद्रों पर वजन मापने, लंबाई नापने आदि हेतु उपकरण मौजूद होने चाहिए। बच्चों के लिए खिलौने व पीने के लिए स्वच्छ पानी, शौचालय आदि की उचित व्यवस्था होनी चाहिए। सभी आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति अवश्य होनी चाहिए।

मां स्वस्थ होगी तभी बच्चे स्वस्थ होंगे

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सभी सुपरवाइजर सीडीपीओ से कहा कि यदि किसी बच्चे की मां स्वस्थ होगी तभी उसका बच्चा भी स्वस्थ होगा। इसलिए सभी गर्भवती महिलाओं एवं धात्री महिलाओं के स्वास्थ्य व पोषण पर विशेष ध्यान दिया जाए। उसे क्या खाना है और क्या नहीं खाना है इसके बारे में विस्तृत जानकारी दी जाए एवं उसी अनुसार उचित पोषण भी उपलब्ध कराया जाए। आंगनबाड़ी एवं आशा कार्यकत्रियों के माध्यम से गर्भवती महिलाओं को हरी साग सब्जी अधिक मात्रा में खाने के लिए प्रेरित किया जाए। उन्हें मोटा अनाज खाने के लिए भी कहा जाए। पैदा होने वाले बच्चे या नवजात शिशु को स्वस्थ रखने के लिए हम सभी को उसकी मां को स्वस्थ रखना होगा। उन्होंने कहा कि सभी सुपरवाइजर इस बारे में आंगनबाड़ियों को प्रशिक्षण देकर शिक्षित किया जाये।

अंत में जिलाधिकारी ने जिला कार्यक्रम अधिकारी व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को सभी आंगनवाड़ी केंद्रों की पेंटिंग कराने, बच्चों व गर्भवती महिलाओं का समय से टीकाकरण कराने, गर्भवती महिलाओं का वजन ट्रैकिंग रजिस्टर बनाने, पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम के सफल आयोजन कराने, डिलीवरी प्वाइंट का प्रचार प्रसार करने, कुपोषित बच्चों को एनआरसी भेजने, पोस्ट ऑफिस से बच्चों का आधार बनवाने, आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को ट्रेनिंग देने, सुपरवाइजर द्वारा नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने आशा आंगनबाडी कार्यकत्री आपस में समन्वय बनाकर महिलाओं को जागरुक करके उन्हें स्वस्थ्य लाभ और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के निर्देश दिये।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सभी सीडीपीओ, सुरवाइजर अन्य सभी संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें