नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Wed, Jul 30, 2025 / Post views : 120
परसपुर, गोंडा। थाना परसपुर क्षेत्र अंतर्गत भौरीगंज रोड स्थित तुलसी पार्क के पास कुछ लोगों ने परचून की दुकान में घुसकर दुकानदार से मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। ग्राम सूर्यपुरवा राजापुर निवासी रेवती रमण ने परसपुर पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह तुलसी पार्क के पास परचून की दुकान चलाते हैं। मंगलवार को अमर सैनी, रुद्रा तथा कुछ अज्ञात लोग उनकी दुकान में जबरन घुस आए और गाली-गलौज करते हुए मुक्का, थप्पड़ व लाठी से पीटने लगे। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए सभी मौके से फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर के आधार पर परसपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अनुज त्रिपाठी ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन