Wed, 05 Aug 2026
Breaking News
सीतापुर में विद्युत तारों से टकराया डीजे दो की मौत : चार झुलसे, कावरियों को जागरूक करने के लिए निकले थे | बड़े ही हर्ष उल्लास से मनाया गया गुरु पूर्णिमा पर्व : जगह जगह पूजन वंदन किया गया | विधायक निवास लखनऊ की सातवीं मंजिल से गिरे पूर्व मंत्री : हुई मौत आत्महत्या या हादसा पुलिस कर रही जॉच | गायक मुकेश के बारे में लेख.... : बहन की शादी में गए गानों से फिल्मी बुलंदियों तक का सफर मुकेश ने कैसे तय किया देखें | उत्तर प्रदेश में बारिश का अलर्ट : बलिया में नहर टूटी , एक्सप्रेस वे पर सड़क हुई क्षतिग्रस्त | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम रत्न अवार्ड 2026 से सम्मानित हुए इंटरनेशनल जादूगर 'मिस्टर इंडिया' | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से युवक की मौत, पिकअप के बोनट पर शव रखकर थाने पर दो घंटे किया प्रदर्शन, चालक पर मुकदमा दर्ज | शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा : लिखा पत्र, सीजेपी ने कहा काकरोच की हुई जीत | सीतापुर में सात फर्जी शिक्षकों पर कड़ी कार्यवाही : सेवा समाप्त कर एफ आई आर के आदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : धान की सीधी बुवाई वाले खेतों का वैज्ञानिकों एवं उच्च अधिकारियों ने किया निरीक्षण, किसानों को दिए महत्वपूर्ण सुझाव | सीतापुर में विद्युत तारों से टकराया डीजे दो की मौत : चार झुलसे, कावरियों को जागरूक करने के लिए निकले थे | बड़े ही हर्ष उल्लास से मनाया गया गुरु पूर्णिमा पर्व : जगह जगह पूजन वंदन किया गया | विधायक निवास लखनऊ की सातवीं मंजिल से गिरे पूर्व मंत्री : हुई मौत आत्महत्या या हादसा पुलिस कर रही जॉच | गायक मुकेश के बारे में लेख.... : बहन की शादी में गए गानों से फिल्मी बुलंदियों तक का सफर मुकेश ने कैसे तय किया देखें | उत्तर प्रदेश में बारिश का अलर्ट : बलिया में नहर टूटी , एक्सप्रेस वे पर सड़क हुई क्षतिग्रस्त | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम रत्न अवार्ड 2026 से सम्मानित हुए इंटरनेशनल जादूगर 'मिस्टर इंडिया' | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से युवक की मौत, पिकअप के बोनट पर शव रखकर थाने पर दो घंटे किया प्रदर्शन, चालक पर मुकदमा दर्ज | शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा : लिखा पत्र, सीजेपी ने कहा काकरोच की हुई जीत | सीतापुर में सात फर्जी शिक्षकों पर कड़ी कार्यवाही : सेवा समाप्त कर एफ आई आर के आदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : धान की सीधी बुवाई वाले खेतों का वैज्ञानिकों एवं उच्च अधिकारियों ने किया निरीक्षण, किसानों को दिए महत्वपूर्ण सुझाव | सीतापुर में विद्युत तारों से टकराया डीजे दो की मौत : चार झुलसे, कावरियों को जागरूक करने के लिए निकले थे | बड़े ही हर्ष उल्लास से मनाया गया गुरु पूर्णिमा पर्व : जगह जगह पूजन वंदन किया गया | विधायक निवास लखनऊ की सातवीं मंजिल से गिरे पूर्व मंत्री : हुई मौत आत्महत्या या हादसा पुलिस कर रही जॉच | गायक मुकेश के बारे में लेख.... : बहन की शादी में गए गानों से फिल्मी बुलंदियों तक का सफर मुकेश ने कैसे तय किया देखें | उत्तर प्रदेश में बारिश का अलर्ट : बलिया में नहर टूटी , एक्सप्रेस वे पर सड़क हुई क्षतिग्रस्त | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम रत्न अवार्ड 2026 से सम्मानित हुए इंटरनेशनल जादूगर 'मिस्टर इंडिया' | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से युवक की मौत, पिकअप के बोनट पर शव रखकर थाने पर दो घंटे किया प्रदर्शन, चालक पर मुकदमा दर्ज | शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा : लिखा पत्र, सीजेपी ने कहा काकरोच की हुई जीत | सीतापुर में सात फर्जी शिक्षकों पर कड़ी कार्यवाही : सेवा समाप्त कर एफ आई आर के आदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : धान की सीधी बुवाई वाले खेतों का वैज्ञानिकों एवं उच्च अधिकारियों ने किया निरीक्षण, किसानों को दिए महत्वपूर्ण सुझाव |

: सनबीम कांड में स्कूल के आठ छात्र-छात्राओं समेत 32 से हुई पूंछताछ

जनार्दन पाण्डेय विशेष संवाददाता देवीपाटन अयोध्या मंडल / Thu, Jun 1, 2023 / Post views : 117

Share:

01.06.2023

अयोध्या

सनबीम स्कूल में 10वीं की छात्रा के मौत प्रकरण में एसआईटी लगातार आरोपियों से पूंछताछ कर रही है। सिर्फ एक ही सवाल बार-बार आरोपियों से पूछा जा रहा है कि छात्रा की मौत होने तक परिजनों और पुलिस को क्यों गुमराह कर रखा था? सात घंटे तक छात्रा के छत से गिरने वाली बात छुपा कर क्यों पुलिस और प्रशासन को झूला झुलाया जा रहा था। इन सवालों का जवाब देने में तीनों ही आरोपियों के पसीने छूट जा रहे हैं। उधर, बुधवार को एक बार फिर एसआईटी स्कूल पहुंच गई। घंटों जांच-पड़ताल करने के बाद छात्रा के ही साथ पढ़ने वाले आठ विद्यार्थियों को पूछताछ के लिए बुलाया गया। पुलिस के मुताबिक विद्यार्थी, अध्यापक व स्कूल स्टाफ समेत 32 लोगों का बयान दर्ज किया गया है।
पोस्टमार्टम और एफएसएल की रिपोर्ट आने के बाद अब एसआईटी ने अपना शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि कभी तीनों मुख्य आरोपियों को साथ व कभी अलग-अलग बैठाकर पूंछा जा रहा है कि आपने छात्रा के स्कूल छत से गिरने वाली बात क्यों छिपाई। घटना के तुरंत बाद क्यों पुलिस को सूचित नहीं किया। छात्रा को सरकारी अस्पताल न ले जाकर क्यों निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। आरोपी अभी भी इन सवालों का जवाब देने में अटक रहे हैं। गौरतलब है कि 26 मई को छात्रा स्कूल की बिल्डिंग से सुबह 09:39 पर गिरी थी। उसके गिरते ही स्कूल प्रशासन उसे निजी अस्पताल ले गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। दोपहर तीन बजे के करीब छात्रा की मौत हो गई थी। शाम तक स्कूल प्रशासन यह बताता रहा था कि छात्रा की मौत झूले से गिरकर हुई थी, लेकिन उस दिन देर शाम को वायरल हुए वीडियो ने स्कूल प्रशासन की पोल खोल दी थी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें