नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Tue, Oct 31, 2023 / Post views : 104
परसपुर गोंडा : नगर पंचायत परसपुर में स्थानीय चौराहे पर लगा 250 केबीए का ट्रांसफार्मर सोमवार की शाम को अचानक जल गया है जिससे बत्ती गुल हो गई है और लोगों को रात भर लाइट न आने से परेशानी हुई इससे करीब 300 घरों की बिजली गुल हो गई विभाग के अनुसार रात भर लोगों को बिना बिजली के ही बिताना पड़ा बिजली विभाग के कर्मियों ने बताया कि लोड अधिक होने के कारण ट्रांसफार्मर जल गया है वही अवर अभियंता करुणेश मिश्र ने बताया कि ट्रांसफार्मर के जलने की सूचना मिली थी आज मंगलवार की दोपहर तक ट्रांसफार्मर बदल दिया जाएगा तभी बिजली की आपूर्ति सुचारू रूप से हो पाएगी वही निवासियों ने बताया कि रात तक उनका इनवर्टर भी डिस्चार्ज हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन