Mon, 17 Aug 2026
Breaking News
सीतापुर डीएम और मंत्री का स्थलीय निरीक्षण : फिर भी हादसे के इंतजार में शारदा सहायक नहर का पुल पोंगली पुर | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : ध्वजारोहण के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : तिरंगे की शान में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 600 से अधिक छात्र-छात्राएं व अभिभावक हुए शामिल | तिरंगा रंग में रंगी राजधानी लखनऊ : हजरत गंज सहित सरकारी स्थलों को तिरंगा लाइट से सजाया गया है | शाम 6:00 बजे तक की बड़ी एवं प्रमुख खबरें : 15 अगस्त 2026 | सच्ची और सीधी लेखनी : देहावसान पर स्वयं डॉक्टर रहीं उनका लेख | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : प्योली में निकली भव्य तिरंगा पदयात्रा, गूंजे भारत माता की जय के जयघोष | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : स्वतंत्रता दिवस पर अग्रिमा डिजिटल लाइब्रेरी का भव्य उद्घाटन, विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में बढ़ा कदम | सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें : 13 अगस्त 2026 | कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय ने किया स्थलीय निरीक्षण : नैमिष में निर्माणाधीन तोरण द्वार पर कमियां देख अधिकारियों को दिए शख्त निर्देश | सीतापुर डीएम और मंत्री का स्थलीय निरीक्षण : फिर भी हादसे के इंतजार में शारदा सहायक नहर का पुल पोंगली पुर | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : ध्वजारोहण के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : तिरंगे की शान में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 600 से अधिक छात्र-छात्राएं व अभिभावक हुए शामिल | तिरंगा रंग में रंगी राजधानी लखनऊ : हजरत गंज सहित सरकारी स्थलों को तिरंगा लाइट से सजाया गया है | शाम 6:00 बजे तक की बड़ी एवं प्रमुख खबरें : 15 अगस्त 2026 | सच्ची और सीधी लेखनी : देहावसान पर स्वयं डॉक्टर रहीं उनका लेख | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : प्योली में निकली भव्य तिरंगा पदयात्रा, गूंजे भारत माता की जय के जयघोष | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : स्वतंत्रता दिवस पर अग्रिमा डिजिटल लाइब्रेरी का भव्य उद्घाटन, विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में बढ़ा कदम | सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें : 13 अगस्त 2026 | कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय ने किया स्थलीय निरीक्षण : नैमिष में निर्माणाधीन तोरण द्वार पर कमियां देख अधिकारियों को दिए शख्त निर्देश | सीतापुर डीएम और मंत्री का स्थलीय निरीक्षण : फिर भी हादसे के इंतजार में शारदा सहायक नहर का पुल पोंगली पुर | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : ध्वजारोहण के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : तिरंगे की शान में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 600 से अधिक छात्र-छात्राएं व अभिभावक हुए शामिल | तिरंगा रंग में रंगी राजधानी लखनऊ : हजरत गंज सहित सरकारी स्थलों को तिरंगा लाइट से सजाया गया है | शाम 6:00 बजे तक की बड़ी एवं प्रमुख खबरें : 15 अगस्त 2026 | सच्ची और सीधी लेखनी : देहावसान पर स्वयं डॉक्टर रहीं उनका लेख | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : प्योली में निकली भव्य तिरंगा पदयात्रा, गूंजे भारत माता की जय के जयघोष | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : स्वतंत्रता दिवस पर अग्रिमा डिजिटल लाइब्रेरी का भव्य उद्घाटन, विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में बढ़ा कदम | सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें : 13 अगस्त 2026 | कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय ने किया स्थलीय निरीक्षण : नैमिष में निर्माणाधीन तोरण द्वार पर कमियां देख अधिकारियों को दिए शख्त निर्देश |

: सहारनपुर से दिल्ली जा रही पैसेंजर ट्रेन में लगी आग, इंजन सहित दो डब्बे हुए जलकर राख 

शुभम पाण्डेय विशेष संपादक / Sat, Mar 5, 2022 / Post views : 108

Share:
यूपी के सहारनपुर से दिल्‍ली जा रही पैसेंजर ट्रेन में शनिवार की सुबह मेरठ के दौराला स्‍टेशन पर अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि ट्रेन के ब्रेक जाम होने के चलते यह हादसा हुआ। आग की तेज लपटों से ट्रेन के इंजन सहित दो डिब्‍बे जलकर राख हो गए। प्रत्‍यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेन जैसे ही दौराला स्‍टेशन पर पहुंची उसके इंजन में नीचे से तेज आग लग गई। इंजन के पास के डिब्‍बों में सवार यात्रियों को पैर के नीचे से धुआं और चिंगारी निकलती दिखी तो वे शोर मचाते हुए नीचे उतरकर प्‍लेटफार्म पर दौड़ पड़े। उन्‍होंने अन्‍य यात्रियों और ड्राइवर को आगाह किया। ट्रेन में आग की सूचना मिलते ही पीछे के डिब्‍बों में सवार यात्रियों के बीच भी हड़कंप मच गया। वे आनन-फानन में ट्रेन से उतर गए और दूसरे यात्रियों को बताने के लिए शोर मचाते हुए प्‍लेटफार्म पर दौड़ने लगे। उधर, देखते ही देखते इंजन में आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। आग पीछे के डिब्‍बों में फैलने लगी। रेलवे प्रशासन जब तक दमकल गाड़ियां मंगा पाता तब तक इंजन सहित दो डिब्‍बे आग की चपेट में आ चुके थे। आग इतनी तेज थी कि थोड़ी ही देर में दोनों डिब्‍बे जलकर राख हो गए। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों से आग बुझाने की कोशिश की जाने लगी। इस बीच कुछ यात्रियों की मदद से ट्रेन के अन्‍य डिब्‍बों को काटकर अलग किया गया। देवबंद से ही आ रही थी आवाज और दुर्गन्‍ध ट्रेन से उतरकर अपनी जान बचाने वाले यात्रियों ने बताया कि देवबंद से ही उन्‍हें कुछ आवाज सुनाई दे रही थी। दुर्गंध भी महसूस हो रही थी। लेकिन तब किसी को इसकी वजह समझ नहीं आई। फिर अचानक सीट के नीचे से धुआं निकलना शुरू हो गया। कुछ यात्रियों का कहना है कि उन्‍होंने इंजन में मौजूद ड्राइवर तक धुआं निकलने की बात पहुंचाने के लिए काफी शोर मचाया लेकिन बात उन तक पहुंच नहीं सकी। मटौर गांव पहुंचते-पहुंचते धुआं काफी बढ़ गया। इससे यात्रियों में अफरातफरी मच गई। दौराला स्‍टेशन पर ट्रेन रुकते ही यात्री नीचे उतरकर चिल्‍लाते हुए दौड़ पड़े।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें