Mon, 17 Aug 2026
Breaking News
सीतापुर डीएम और मंत्री का स्थलीय निरीक्षण : फिर भी हादसे के इंतजार में शारदा सहायक नहर का पुल पोंगली पुर | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : ध्वजारोहण के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : तिरंगे की शान में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 600 से अधिक छात्र-छात्राएं व अभिभावक हुए शामिल | तिरंगा रंग में रंगी राजधानी लखनऊ : हजरत गंज सहित सरकारी स्थलों को तिरंगा लाइट से सजाया गया है | शाम 6:00 बजे तक की बड़ी एवं प्रमुख खबरें : 15 अगस्त 2026 | सच्ची और सीधी लेखनी : देहावसान पर स्वयं डॉक्टर रहीं उनका लेख | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : प्योली में निकली भव्य तिरंगा पदयात्रा, गूंजे भारत माता की जय के जयघोष | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : स्वतंत्रता दिवस पर अग्रिमा डिजिटल लाइब्रेरी का भव्य उद्घाटन, विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में बढ़ा कदम | सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें : 13 अगस्त 2026 | कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय ने किया स्थलीय निरीक्षण : नैमिष में निर्माणाधीन तोरण द्वार पर कमियां देख अधिकारियों को दिए शख्त निर्देश | सीतापुर डीएम और मंत्री का स्थलीय निरीक्षण : फिर भी हादसे के इंतजार में शारदा सहायक नहर का पुल पोंगली पुर | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : ध्वजारोहण के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : तिरंगे की शान में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 600 से अधिक छात्र-छात्राएं व अभिभावक हुए शामिल | तिरंगा रंग में रंगी राजधानी लखनऊ : हजरत गंज सहित सरकारी स्थलों को तिरंगा लाइट से सजाया गया है | शाम 6:00 बजे तक की बड़ी एवं प्रमुख खबरें : 15 अगस्त 2026 | सच्ची और सीधी लेखनी : देहावसान पर स्वयं डॉक्टर रहीं उनका लेख | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : प्योली में निकली भव्य तिरंगा पदयात्रा, गूंजे भारत माता की जय के जयघोष | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : स्वतंत्रता दिवस पर अग्रिमा डिजिटल लाइब्रेरी का भव्य उद्घाटन, विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में बढ़ा कदम | सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें : 13 अगस्त 2026 | कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय ने किया स्थलीय निरीक्षण : नैमिष में निर्माणाधीन तोरण द्वार पर कमियां देख अधिकारियों को दिए शख्त निर्देश | सीतापुर डीएम और मंत्री का स्थलीय निरीक्षण : फिर भी हादसे के इंतजार में शारदा सहायक नहर का पुल पोंगली पुर | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : ध्वजारोहण के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : तिरंगे की शान में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 600 से अधिक छात्र-छात्राएं व अभिभावक हुए शामिल | तिरंगा रंग में रंगी राजधानी लखनऊ : हजरत गंज सहित सरकारी स्थलों को तिरंगा लाइट से सजाया गया है | शाम 6:00 बजे तक की बड़ी एवं प्रमुख खबरें : 15 अगस्त 2026 | सच्ची और सीधी लेखनी : देहावसान पर स्वयं डॉक्टर रहीं उनका लेख | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : प्योली में निकली भव्य तिरंगा पदयात्रा, गूंजे भारत माता की जय के जयघोष | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : स्वतंत्रता दिवस पर अग्रिमा डिजिटल लाइब्रेरी का भव्य उद्घाटन, विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में बढ़ा कदम | सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें : 13 अगस्त 2026 | कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय ने किया स्थलीय निरीक्षण : नैमिष में निर्माणाधीन तोरण द्वार पर कमियां देख अधिकारियों को दिए शख्त निर्देश |

: नवाब मलिक 8 दिन तक ED की रिमांड में रहेंगे

शुभम पाण्डेय विशेष संपादक / Wed, Feb 23, 2022 / Post views : 112

Share:
NCP नेता और महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार कर लिया है. सुबह ही ईडी उनको पूछताछ के लिए अपने दफ्तर लाई थी, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बुधवार दोपहर महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक को गिरफ्तार कर लिया. तकरीबन 8 घंटे तक चली लंबी पूछताछ के बाद ईडी ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया. गिरफ्तारी के बाद एनसीपी नेता की जेजे हॉस्पिटल में मेडिकल जांच कराई गई और फिर आरोपी को पीएमएलए कोर्ट में पेश किया गया. सुनवाई के दौरान ईडी ने कोर्ट से आरोपी मलिक की रिमांड के लिए 14 दिन की हिरासत मांगी. कोर्ट ने 8 दिन के लिए यानी 3 मार्च तक नवाब मलिक को ईडी की रिमांड पर भेजा है. गिरफ्तारी के बाद मंत्री नवाब मलिक की ओर से ट्विटर पर लिखा गया, 'न डरेंगे और न झुकेंगे. 2024 के लिए तैयार रहिए.' कुछ देर बाद एक और ट्वीट किया गया, ''कुछ ही देर की ख़ामोशी है फिर शोर आएगा… तुम्हारा तो सिर्फ वक़्त है हमारा दौर आएगा !!'' नवाब मलिक का इस्तीफा नहीं होगा नवाब मलिक की गिरफ्तारी पर महाराष्ट्र सरकार ने आपत्ति जताई और केंद्र सरकार को निशाने पर लिया है. इसी बीच महाराष्ट्र मंत्रिमंडल के मंत्रियों अजीत पवार, छगन भुजबल, हसन मुशरिफ, दिलीप पाटिल और राजेश टोपे की शरद पवार के घर आगे की रणनीति पर बैठक हुई. इसमें राकांपा ने नवाब मलिक का इस्तीफा नहीं लेने का फैसला किया है. शरद पवार की अध्यक्षता में हुई बैठक में कहा गया कि हम बीजेपी के आगे नहीं झुकेंगे. पता चला है कि टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने भी सुझाव दिया था कि एनसीपी को नवाब का इस्तीफा नहीं लेना चाहिए.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें