Mon, 17 Aug 2026
Breaking News
सीतापुर डीएम और मंत्री का स्थलीय निरीक्षण : फिर भी हादसे के इंतजार में शारदा सहायक नहर का पुल पोंगली पुर | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : ध्वजारोहण के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : तिरंगे की शान में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 600 से अधिक छात्र-छात्राएं व अभिभावक हुए शामिल | तिरंगा रंग में रंगी राजधानी लखनऊ : हजरत गंज सहित सरकारी स्थलों को तिरंगा लाइट से सजाया गया है | शाम 6:00 बजे तक की बड़ी एवं प्रमुख खबरें : 15 अगस्त 2026 | सच्ची और सीधी लेखनी : देहावसान पर स्वयं डॉक्टर रहीं उनका लेख | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : प्योली में निकली भव्य तिरंगा पदयात्रा, गूंजे भारत माता की जय के जयघोष | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : स्वतंत्रता दिवस पर अग्रिमा डिजिटल लाइब्रेरी का भव्य उद्घाटन, विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में बढ़ा कदम | सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें : 13 अगस्त 2026 | कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय ने किया स्थलीय निरीक्षण : नैमिष में निर्माणाधीन तोरण द्वार पर कमियां देख अधिकारियों को दिए शख्त निर्देश | सीतापुर डीएम और मंत्री का स्थलीय निरीक्षण : फिर भी हादसे के इंतजार में शारदा सहायक नहर का पुल पोंगली पुर | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : ध्वजारोहण के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : तिरंगे की शान में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 600 से अधिक छात्र-छात्राएं व अभिभावक हुए शामिल | तिरंगा रंग में रंगी राजधानी लखनऊ : हजरत गंज सहित सरकारी स्थलों को तिरंगा लाइट से सजाया गया है | शाम 6:00 बजे तक की बड़ी एवं प्रमुख खबरें : 15 अगस्त 2026 | सच्ची और सीधी लेखनी : देहावसान पर स्वयं डॉक्टर रहीं उनका लेख | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : प्योली में निकली भव्य तिरंगा पदयात्रा, गूंजे भारत माता की जय के जयघोष | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : स्वतंत्रता दिवस पर अग्रिमा डिजिटल लाइब्रेरी का भव्य उद्घाटन, विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में बढ़ा कदम | सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें : 13 अगस्त 2026 | कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय ने किया स्थलीय निरीक्षण : नैमिष में निर्माणाधीन तोरण द्वार पर कमियां देख अधिकारियों को दिए शख्त निर्देश | सीतापुर डीएम और मंत्री का स्थलीय निरीक्षण : फिर भी हादसे के इंतजार में शारदा सहायक नहर का पुल पोंगली पुर | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : ध्वजारोहण के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : तिरंगे की शान में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 600 से अधिक छात्र-छात्राएं व अभिभावक हुए शामिल | तिरंगा रंग में रंगी राजधानी लखनऊ : हजरत गंज सहित सरकारी स्थलों को तिरंगा लाइट से सजाया गया है | शाम 6:00 बजे तक की बड़ी एवं प्रमुख खबरें : 15 अगस्त 2026 | सच्ची और सीधी लेखनी : देहावसान पर स्वयं डॉक्टर रहीं उनका लेख | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : प्योली में निकली भव्य तिरंगा पदयात्रा, गूंजे भारत माता की जय के जयघोष | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : स्वतंत्रता दिवस पर अग्रिमा डिजिटल लाइब्रेरी का भव्य उद्घाटन, विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में बढ़ा कदम | सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें : 13 अगस्त 2026 | कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय ने किया स्थलीय निरीक्षण : नैमिष में निर्माणाधीन तोरण द्वार पर कमियां देख अधिकारियों को दिए शख्त निर्देश |

: गौतम बुध नगर में पंकज सिंह तेजपाल नागर एवं धीरेंद्र सिंह में किसी एक को मंत्री बनना तय

आर के पाण्डेय एडिटर इन चीफ बैज़लपुर उत्तर प्रदेश / Sun, Mar 13, 2022 / Post views : 341

Share:

Https://www.shekharnews.com
ग्रेटर नोएडा [मनीष तिवारी]। विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद मंत्री पद पाने की अटकलें तेज हो गई हैं। गौतमबुद्ध नगर के साथ ही भाजपा ने गाजियाबाद, हापुड़ व बुलंदशहर में भी क्लीन स्वीप किया है।
ऐसे में तीनों जिले से एक-एक विधायक के मंत्री बनने की अटकलें लगाई जा रही हैं।
जातिगत समीकरण को साधते हुए मंत्रीमंडल गठन की उम्मीद है। गौतमबुद्ध नगर की झोली में एक मंत्रीपद आ सकता है। देखना है जिले के तीन में से किस विधायक की किस्मत चमकती है।
गौतमबुद्ध नगर में विधानसभा की तीन सीट नोएडा, दादरी व जेवर है। 2017 में कमाल का प्रदर्शन करते हुए नोएडा से पंकज सिंह, दादरी से तेजपाल नागर व जेवर से धीरेंद्र सिंह ने जीत दर्ज की थी।
पहली बार जिले की तीनों सीटें भाजपा के खाते में गई थी। तीनों लोग पहली बार विधायक चुने गए थे। इस कारण मंत्रीमंडल में किसी को भी जगह नहीं मिली थी। पिछले एक-दो साल से चर्चाएं चल रही थीं कि जिले के एक विधायक को मंत्री बनाया जा सकता है, लेकिन चर्चा पर मुहर नहीं लगी थी।
2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने तीनों विधायकों पर दांव लगाया। कमाल का प्रदर्शन करते हुए तीनों ने न सिर्फ जीत दर्ज की बल्की पिछली बार के मुकाबले दोगुने वोट से जीते। पंकज सिंह ने रिकार्ड बनाया है। उन्होंने 1,81,513 वोटों से प्रदेश की दूसरी सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। वह केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे हैं। दोनों ही लिहाज से मंत्री पद के लिए उनकी स्थिति सबसे मजबूत मानी जा रही है।
गुर्जर समाज के विरोध के बावजूद दादरी सीट से तेजपाल नागर ने 1,38,218 वोटों के बड़े अंतर से विजयी हुए हैं। साथ ही उनकी बदौलत भाजपा प्रत्याशियों को जिले के साथ ही गाजियाबाद, हापुड़ व बुलंदशहर में गुर्जर समाज का भारी वोट मिला। इस बार भाजपा के टिकट पर पांच गुर्जर तेजपाल सिंह नागर, नंद किशोर गुर्जर, सोमेंद्र तोमर, कीरत सिंह गुर्जर व मुकेश चौधरी विजयी हुए हैं।
पांच में से एक गुर्जर विधायक का मंत्री बनना तय माना जा रहा है। दादरी को गुर्जर समाज का गढ़ माना जाता है। ऐसे में तेजपाल नागर की किस्मत भी चमक सकती है। जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने इस बार पिछले वर्ष के मुकाबले अच्छा प्रदर्शन करते हुए 56,315 वोटों से जीत दर्ज की है।
उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बेहद करीबी माना जाता है। प्रथम चरण के प्रचार के अंतिम दौर में जेवर में मुख्यमंत्री ने जनसभा की थी और धीरेंद्र सिंह के घर बैठकर मुख्यमंत्री ने आधे घंटे तक चुनावी चर्चा भी की थी।
प्रदेश के दस विधानसभा सीटों में जेवर भी शामिल है जहां पर प्रदेश सरकार ने सबसे अधिक विकास कार्य कराए हैं। जेवर में लगभग 36 हजार करोड़ रुपये से अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, फिल्मी, मेडिकल डिवाइस पार्क व अन्य विकास कार्य चल रहे हैं।
इस सभी चीजों को देखते हुए मंत्री पद की दौड़ में धीरेंद्र सिंह सबसे आगे हैं। सूत्रों की मानें तो मंत्री पदों के लिए भाजपा ने अंदरखाने सभी के नामों पर विचार करना शुरू कर दिया है। जल्द ही नामों की घोषणा हो सकती है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें