Sun, 02 Aug 2026
Breaking News
बड़े ही हर्ष उल्लास से मनाया गया गुरु पूर्णिमा पर्व : जगह जगह पूजन वंदन किया गया | विधायक निवास लखनऊ की सातवीं मंजिल से गिरे पूर्व मंत्री : हुई मौत आत्महत्या या हादसा पुलिस कर रही जॉच | गायक मुकेश के बारे में लेख.... : बहन की शादी में गए गानों से फिल्मी बुलंदियों तक का सफर मुकेश ने कैसे तय किया देखें | उत्तर प्रदेश में बारिश का अलर्ट : बलिया में नहर टूटी , एक्सप्रेस वे पर सड़क हुई क्षतिग्रस्त | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम रत्न अवार्ड 2026 से सम्मानित हुए इंटरनेशनल जादूगर 'मिस्टर इंडिया' | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से युवक की मौत, पिकअप के बोनट पर शव रखकर थाने पर दो घंटे किया प्रदर्शन, चालक पर मुकदमा दर्ज | शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा : लिखा पत्र, सीजेपी ने कहा काकरोच की हुई जीत | सीतापुर में सात फर्जी शिक्षकों पर कड़ी कार्यवाही : सेवा समाप्त कर एफ आई आर के आदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : धान की सीधी बुवाई वाले खेतों का वैज्ञानिकों एवं उच्च अधिकारियों ने किया निरीक्षण, किसानों को दिए महत्वपूर्ण सुझाव | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : काशी हिंदू विश्वविद्यालय में गोंडा की बेटी पलक सिंह को गोल्ड मेडल देकर कुलपति ने किया सम्मानित | बड़े ही हर्ष उल्लास से मनाया गया गुरु पूर्णिमा पर्व : जगह जगह पूजन वंदन किया गया | विधायक निवास लखनऊ की सातवीं मंजिल से गिरे पूर्व मंत्री : हुई मौत आत्महत्या या हादसा पुलिस कर रही जॉच | गायक मुकेश के बारे में लेख.... : बहन की शादी में गए गानों से फिल्मी बुलंदियों तक का सफर मुकेश ने कैसे तय किया देखें | उत्तर प्रदेश में बारिश का अलर्ट : बलिया में नहर टूटी , एक्सप्रेस वे पर सड़क हुई क्षतिग्रस्त | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम रत्न अवार्ड 2026 से सम्मानित हुए इंटरनेशनल जादूगर 'मिस्टर इंडिया' | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से युवक की मौत, पिकअप के बोनट पर शव रखकर थाने पर दो घंटे किया प्रदर्शन, चालक पर मुकदमा दर्ज | शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा : लिखा पत्र, सीजेपी ने कहा काकरोच की हुई जीत | सीतापुर में सात फर्जी शिक्षकों पर कड़ी कार्यवाही : सेवा समाप्त कर एफ आई आर के आदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : धान की सीधी बुवाई वाले खेतों का वैज्ञानिकों एवं उच्च अधिकारियों ने किया निरीक्षण, किसानों को दिए महत्वपूर्ण सुझाव | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : काशी हिंदू विश्वविद्यालय में गोंडा की बेटी पलक सिंह को गोल्ड मेडल देकर कुलपति ने किया सम्मानित | बड़े ही हर्ष उल्लास से मनाया गया गुरु पूर्णिमा पर्व : जगह जगह पूजन वंदन किया गया | विधायक निवास लखनऊ की सातवीं मंजिल से गिरे पूर्व मंत्री : हुई मौत आत्महत्या या हादसा पुलिस कर रही जॉच | गायक मुकेश के बारे में लेख.... : बहन की शादी में गए गानों से फिल्मी बुलंदियों तक का सफर मुकेश ने कैसे तय किया देखें | उत्तर प्रदेश में बारिश का अलर्ट : बलिया में नहर टूटी , एक्सप्रेस वे पर सड़क हुई क्षतिग्रस्त | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम रत्न अवार्ड 2026 से सम्मानित हुए इंटरनेशनल जादूगर 'मिस्टर इंडिया' | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से युवक की मौत, पिकअप के बोनट पर शव रखकर थाने पर दो घंटे किया प्रदर्शन, चालक पर मुकदमा दर्ज | शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा : लिखा पत्र, सीजेपी ने कहा काकरोच की हुई जीत | सीतापुर में सात फर्जी शिक्षकों पर कड़ी कार्यवाही : सेवा समाप्त कर एफ आई आर के आदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : धान की सीधी बुवाई वाले खेतों का वैज्ञानिकों एवं उच्च अधिकारियों ने किया निरीक्षण, किसानों को दिए महत्वपूर्ण सुझाव | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : काशी हिंदू विश्वविद्यालय में गोंडा की बेटी पलक सिंह को गोल्ड मेडल देकर कुलपति ने किया सम्मानित |

: गोंडा : विराट कुश्ती दंगल में ‘काला शैतान’ का दबदबा, दूसरे दिन अखाड़े में दिखा जबरदस्त रोमांच

नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Tue, Dec 30, 2025 / Post views : 359

Share:


परसपुर (गोण्डा)। नगर परसपुर स्थित तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज के खेल मैदान परिसर में आयोजित दो दिवसीय विराट कुश्ती दंगल के दूसरे दिन मंगलवार को अखाड़ा रोमांच से सराबोर रहा, जहां एक के बाद एक हुए मुकाबलों ने दर्शकों को अंत तक बांधे रखा। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पंचायत परसपुर के चेयरमैन वासुदेव सिंह ने राजस्थान के संदीप हलचल और श्याम सुंदर का हाथ मिलवाकर तथा फीता काटकर किया। पहले मुकाबले में श्याम सुंदर चौबे थापा ने राजस्थान के संदीप हलचल को चित्त कर जीत दर्ज की।

दूसरे मुकाबले में फिरोजाबाद के श्याम ने गाजीपुर के विनोद को पराजित किया। तीसरे मुकाबले में हरिद्वार के ‘स्टील बॉडी’ ने राजस्थान के गुल्ला गुर्जर को मात दी। चौथे मुकाबले में मथुरा के सत्येंद्र ने फिरोजाबाद के लव पहलवान को हराया। पांचवें मुकाबले में पुलिस व्यायाम शाला मोहम्मदाबाद अखाड़े के निरऊ और कश्मीर के राज्यपाल मनोज सिन्हा के नाती दिव्यांश के बीच कुश्ती हुई, जिसमें दिव्यांश को पराजय झेलनी पड़ी।

छठे मुकाबले में हरिद्वार के लक्ष्मण दास ने राजस्थान के भीम को चारों खाने चित्त कर दिया। सातवें मुकाबले में फिरोजाबाद के श्याम और बरेली के हकीम के बीच कुश्ती बराबरी पर छूटी। आठवें मुकाबले में उत्तराखंड के सोनू ने गाजीपुर के श्याम सुंदर चौबे थापा को पराजित किया। नौवें मुकाबले में हरिद्वार के ‘स्टील बॉडी’ ने उत्तराखंड के सोनू को हराया। दसवें मुकाबले में दिल्ली के गोलू पहलवान और मथुरा के योगेंद्र के बीच कांटे की टक्कर के बाद मुकाबला बराबरी पर समाप्त हुआ। ग्यारहवें मुकाबले में राजस्थान के ‘काला शैतान’ ने हरिद्वार के बाबा लक्ष्मण दास को पराजित किया। दिन का सबसे रोमांचक बारहवां मुकाबला रहा, जिसमें ‘काला शैतान’ ने ‘स्टील बॉडी’ को चित्त कर दंगल में अपनी बादशाहत कायम की। अंतिम मुकाबले में झांसी के रवि और एटा के शिवा के बीच कुश्ती बराबरी पर रही।

इस विराट दंगल में अयोध्या, राजस्थान, हरिद्वार, उत्तराखंड, दिल्ली, मथुरा, फिरोजाबाद सहित कई क्षेत्रों के नामी पहलवानों ने शिरकत की। पुलिस व्यायाम शाला मोहम्मदाबाद अखाड़े के वसीम टाइगर ने मंच से बृजभूषण शरण सिंह की सराहना करते हुए परसपुर क्षेत्र को उनका क्षेत्र बताया और अपने चुटीले अंदाज में दर्शकों का मनोरंजन भी किया। कुश्ती दंगल में उमड़ी हजारों दर्शकों की भीड़ ने तालियों की गड़गड़ाहट से पहलवानों का उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर चेयरमैन वासुदेव सिंह, कौशल कुमार, विनोद काका, आसाराम यादव, अन्नू, लाडिल शुक्ला, पुनीत शुक्ल, सचिन, बब्लू, रवि, शिवम, अंजनी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक व खेल प्रेमी मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें