Mon, 17 Aug 2026
Breaking News
सीतापुर डीएम और मंत्री का स्थलीय निरीक्षण : फिर भी हादसे के इंतजार में शारदा सहायक नहर का पुल पोंगली पुर | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : ध्वजारोहण के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : तिरंगे की शान में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 600 से अधिक छात्र-छात्राएं व अभिभावक हुए शामिल | तिरंगा रंग में रंगी राजधानी लखनऊ : हजरत गंज सहित सरकारी स्थलों को तिरंगा लाइट से सजाया गया है | शाम 6:00 बजे तक की बड़ी एवं प्रमुख खबरें : 15 अगस्त 2026 | सच्ची और सीधी लेखनी : देहावसान पर स्वयं डॉक्टर रहीं उनका लेख | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : प्योली में निकली भव्य तिरंगा पदयात्रा, गूंजे भारत माता की जय के जयघोष | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : स्वतंत्रता दिवस पर अग्रिमा डिजिटल लाइब्रेरी का भव्य उद्घाटन, विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में बढ़ा कदम | सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें : 13 अगस्त 2026 | कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय ने किया स्थलीय निरीक्षण : नैमिष में निर्माणाधीन तोरण द्वार पर कमियां देख अधिकारियों को दिए शख्त निर्देश | सीतापुर डीएम और मंत्री का स्थलीय निरीक्षण : फिर भी हादसे के इंतजार में शारदा सहायक नहर का पुल पोंगली पुर | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : ध्वजारोहण के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : तिरंगे की शान में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 600 से अधिक छात्र-छात्राएं व अभिभावक हुए शामिल | तिरंगा रंग में रंगी राजधानी लखनऊ : हजरत गंज सहित सरकारी स्थलों को तिरंगा लाइट से सजाया गया है | शाम 6:00 बजे तक की बड़ी एवं प्रमुख खबरें : 15 अगस्त 2026 | सच्ची और सीधी लेखनी : देहावसान पर स्वयं डॉक्टर रहीं उनका लेख | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : प्योली में निकली भव्य तिरंगा पदयात्रा, गूंजे भारत माता की जय के जयघोष | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : स्वतंत्रता दिवस पर अग्रिमा डिजिटल लाइब्रेरी का भव्य उद्घाटन, विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में बढ़ा कदम | सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें : 13 अगस्त 2026 | कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय ने किया स्थलीय निरीक्षण : नैमिष में निर्माणाधीन तोरण द्वार पर कमियां देख अधिकारियों को दिए शख्त निर्देश | सीतापुर डीएम और मंत्री का स्थलीय निरीक्षण : फिर भी हादसे के इंतजार में शारदा सहायक नहर का पुल पोंगली पुर | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : ध्वजारोहण के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : तिरंगे की शान में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 600 से अधिक छात्र-छात्राएं व अभिभावक हुए शामिल | तिरंगा रंग में रंगी राजधानी लखनऊ : हजरत गंज सहित सरकारी स्थलों को तिरंगा लाइट से सजाया गया है | शाम 6:00 बजे तक की बड़ी एवं प्रमुख खबरें : 15 अगस्त 2026 | सच्ची और सीधी लेखनी : देहावसान पर स्वयं डॉक्टर रहीं उनका लेख | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : प्योली में निकली भव्य तिरंगा पदयात्रा, गूंजे भारत माता की जय के जयघोष | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : स्वतंत्रता दिवस पर अग्रिमा डिजिटल लाइब्रेरी का भव्य उद्घाटन, विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में बढ़ा कदम | सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें : 13 अगस्त 2026 | कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय ने किया स्थलीय निरीक्षण : नैमिष में निर्माणाधीन तोरण द्वार पर कमियां देख अधिकारियों को दिए शख्त निर्देश |

: अवध विश्वविद्यालय के बीए,बीएससी व बीकॉम प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा कल से।

आर के पाण्डेय एडिटर इन चीफ बैज़लपुर उत्तर प्रदेश / Sun, Mar 13, 2022 / Post views : 102

Share:

जनार्दन पांडे शेखर न्यूज़ अयोध्या

अयोध्या।
अयोध्या।डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय प्रशासन ने बीए,बीएससी एवं बीकॉम भाग एक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा 14 मार्च से प्रारम्भ होकर 09 अप्रैल तक चलेगी। परीक्षा को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने शनिवार को दोपहर 12 बजे परिसर के कांफ्रेंस हाल से केन्द्राध्यक्षों के साथ ऑनलाइन बैठक की। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 रविशंकर सिंह के निर्देश पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने सात जनपदों के कुल 425 परीक्षा केन्द्रों को शासन के मंशानुरूप शुचितापूर्ण एवं नकलविहीन परीक्षा कराये जाने निर्देश दिया गया। इसके लिए सभी केन्द्रों के कक्ष में सीसीटीवी कैमरें सुचारू रूप से संचालित कराने होंगे। इसकी निगरानी विश्वविद्यालय के कंट्रोल रूम से की जायेगी। दो पालियों में 1 लाख 96 हजार परीक्षार्थी देंगे जिसमें 95 हजार 745 छात्राएं एवं 99 हजार 932 छात्र शामिल होंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा को सकुशल निपटाने के लिए सात जनपदों में कुल 17 नोडल केन्द्र बनाये गये है। इन केन्द्रों द्वारा प्रश्न-पत्रों का वितरण एवं उत्तर पुस्तिका का संकलन किया जायेगा। सभी परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा नियुक्त 10 आब्जर्वरों के द्वारा किया जायेगा।
बैठक में विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक उमानाथ ने बताया कि बीए, बीएससी एवं बीकॉम भाग-एक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा 14 मार्च से प्रारम्भ होकर 09 अप्रैल तक चलेगी। शासन के दिए गए निर्देश क्रम में नकलविहीन परीक्षा कराई जानी है। कोविड-19 प्रोटोकॉल का पूर्णतः पालन सभी परीक्षा केन्द्रों को कराना होगा। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि कुलपति प्रो0 सिंह के निर्देशक्रम में सभी परीक्षा केन्द्रों को यह निर्देश प्रदान किया गया है कि परीक्षा के समय कक्षों में लगे सीसीटीवी कैमरें सुचारू रूप से संचालित होते रहे। इन केन्द्रों पर लगे कैमरे की निगरानी विश्वविद्यालय के कंट्रोल कराई जायेगी। कैमरे बन्द पाये जाने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी। परीक्षा नियंत्रक उमानाथ ने बताया कि सकुशल व शांतिपूर्ण परीक्षा सम्पन्न कराने के लिए आब्जर्वर के अलावा विश्वविद्यालय के कुलपति व अधिकारियों द्वारा औचक निरीक्षण किया जायेगा। परीक्षा सभी केन्द्रों पर दो पालियों में होगी। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 8 बजे 11 बजे तक व द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से सायं पांच बजे तक चलेगी। बैठक में परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा को लेकर सभी परीक्षा केन्द्रों को यथावत दिशा-निर्देश प्रदान कर दिए गए है। बैठक में विश्वविद्यालय के सहायक कुलसचिव मोहम्मद सहील, डॉ0 विजयेन्दु चतुर्वेदी, प्रोग्रामर रवि मालवीय सहित विश्वविद्यालय एवं सम्बद्ध महाविद्यालयों प्राचार्य एवं केन्द्राध्यक्ष उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें