नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Thu, Jul 20, 2023 / Post views : 106
परसपुर गोण्डा : प्रभारी निरीक्षक परसपुर रणविजय सिंह के कुशल नेतृत्व में उपनिरीक्षक दिनेश सिंह मय हमराह कांस्टेबल हेड कांस्टेबल वीरेन्द्र मौर्या,कांस्टेबल संदीप यादव द्वारा मु0अ0सं0 296/2023 धारा 498ए/304बी भादवि व ¾ डीपी एक्ट थाना परसपुर जनपद गोण्डा से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त जनपद बहराइच अन्तर्गत थाना रानीपुर क्षेत्र के ग्राम बसौना निवासी अशोक कुमार गुप्ता पुत्र राधेश्याम गुप्ता उम्र करीब 24 वर्ष को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना कर दिया गया। बताते चलें कि परसपुर अंजही मोहल्ला निवासी पारसनाथ गुप्ता द्वारा दी गयी तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी पुत्री की मौत उसके ससुरालीजनों के द्वारा प्रताड़ित करने के कारण हो गयी थी।उक्त प्रकरण में प्रभारी निरीक्षक रणविजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई थी।उसी टीम ने मुख्य अभियुक्त अशोक कुमार गुप्ता को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय चालान भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन