नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Tue, May 9, 2023 / Post views : 146
परसपुर (गोण्डा ) : नगर पंचायत परसपुर में विद्युत विभाग के उपखंड परसपुर के विद्युत कर्मियों द्वारा नगर पंचायत के अंजही गली व ब्लॉक परसपुर के ग्राम पंचायत अंदुपुर में कैंप लगाकर उपभोक्ताओं से बकाया विद्युत बिल की राजस्व वसूली की गयी। इस शिविर में 70000 हजार रुपये की राजस्व वसूली की गयी व 15 विद्युत कनेक्शन विच्छेदित किये गए। टीम प्रमुख गुरु प्रसाद गुप्ता टी जी सेकंड की अगुवाई में कैंप का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपखण्ड अधिकारी अमित मौर्या, अवर अभियंता करुणेश मिश्रा ,संतोष सिंह द्वितीय, राहुल सिंह ,राहुल तिवारी,सकीर अहमद,आलोक सिंह,सर्वेश सिंह आदि उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन