नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Wed, Jul 26, 2023 / Post views : 107
परसपुर गोण्डा : नगर पंचायत परसपुर स्थित स्थानीय महाकवि तुलसीदास स्नातकोत्तर महाविद्यालय में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर प्राचार्या बीना सिंह के नेतृत्व में एनसीसी कैडेटों को देशभक्ति के प्रति जागरूक किया गया।

इस दौरान कम्पनी ऑफिसर लेफ्टिनेंट हरेन्द्र सिंह यादव ने कारगिल में शहीद हुये जांबाज सैनिकों का नमन करते हुये कारगिल विजय दिवस पर प्रकाश डालते हुये उपस्थित एनसीसी कैडेटों के शरीर मे नई ऊर्जा भरते हुए देश की रक्षा हेतु संकल्पबद्ध किया।

इस दौरान एनसीसी के कैडेट अंडर सीनियर तिलकराम मौर्या,ऑफिसर अक्षांश मिश्रा,नरेन्द्र सैनी आदर्श पाण्डेय, मुख्तार आलम,अनवारुलहक खान,हर्षिता सिंह, प्रतिभा सिंह,गोल्डी सिंह, रीतू दास आदि कैडेटों सहित महाविद्यालय के शिक्षकगण उपस्थित रहे।


विज्ञापन
विज्ञापन