नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Wed, Aug 2, 2023 / Post views : 224
करनैलगंज/गोण्डा - थाना कोतवाली करनैलगंज में ड्यूटी पर लापरवाही बरतने के आरोप में गोंडा पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने दो उप निरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया है। एसपी ने करनैलगंज में तैनात उप निरीक्षक सादाब आलम और परशुराम सिंह के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करते हुए उनके खिलाफ निलंबन की कार्यवाही की है। आपको बता दें कि उप निरीक्षक सादाब आलम लम्बे समय से करनैलगंज में तैनात रहे हैं और स्थानांतरण के बाद भी कई महीनों से जमे थे। एसपी अंकित मित्तल द्वारा एक साथ दो उप निरीक्षकों के खिलाफ की गई कार्यवाही से हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन