नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Tue, Aug 22, 2023 / Post views : 114
परसपुर गोण्डा : परसपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत पसका पुलिस चौकी पुलिस इंचार्ज ने पसका स्थित सरयू पुल पर सघन वाहन चेकिंग अभियान के दौरान दुपहिया वाहनो की चेकिंग की गयी।
पसका चौकी प्रभारी सोम प्रताप सिंह ने बताया कि जनपद के पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमे वाहन सम्बन्धी प्रपत्रों की जाँच, बिना हेलमेट व असीमित सवारियों को बैठाकर फर्राटा भरने वाले चार वाहन का ई चालान करते हुये 11000 रुपया बतौर जुर्माना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन