नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Wed, Jul 12, 2023 / Post views : 117
परसपुर गोण्डा : परसपुर ब्लॉक क्षेत्र के नवागत खंड विकास अधिकारी जे एन राव ने बताया कि सरकार की जो भी अधूरी परियोजनाएं या अधूरे कार्य है उसको पारदर्शिता पूर्ण ढंग से शीघ्र से शीघ्र पूर्ण कराया जाएगा और किसी भी प्रकार की जनता को कोई समस्या न हो इसके लिए हमेशा प्रतिबद्ध है।वही छुट्टा जानवरो को लेकर उन्होंने बताया कि परसपुर में 10 गौशालाएं संचालित है तो वही करनैलगंज में गौशालाएं कम है जिसके लिए प्रयास किया जा रहा है वही दो दिन विशेष अभियान चलाकर छुट्टा पशुओं को पकड़कर गौ आश्रयों स्थलों में संरक्षित करने का प्रयास किया जा रहा है। जेएन राव विकासखण्ड करनैलगंज व परसपुर के संयुक्त रूप से खण्ड विकास अधिकारी बनाये गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन