नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Thu, Sep 21, 2023 / Post views : 101
परसपुर गोंडा : मामला परसपुर थाना क्षेत्र का है उपनिरीक्षक बृजेश कुमार गुप्ता अपने हमराहियों हेड कांस्टेबिल विनोद सिंह व सुरेश सिंह के साथ थाना से चौकी जा रहे थे इसी बीच सुंदरपुरी बंधा के पास पहुंचे तो देखा कि एक युवक बंधे की तरफ आ रहा था एवं हम लोगों को देखते ही पेड़ की आंड़ में छुप गया शक होने पर पुलिस ने घेराबंदी करके राघवेन्द्र को पकड़ लिया और जामा तलाशी लेने पर एक अदद चाकू बरामद हुआ पकड़े गए युवक का नाम राघवेन्द्र पुत्र नन्कू केवटनपुरवा शिवगढ़ परसपुर का है पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
इस बाबत थानाध्यक्ष शेषमणि पांडेय ने बताया कि आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन