नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Mon, Aug 7, 2023 / Post views : 110

परसपुर गोण्डा : जनपद गोंडा की मुख्य विकास अधिकारी एम अरुंन्मौलि द्वारा मिशन इन्द्रधनुष 5.0 की शुरुआत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परसपुर के मोहना उपकेंद्र के अंतर्गत ग्राम सभा सरैया नान्हू के प्राथमिक विद्यालय मधईपुर में फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा आईसीडीएस के स्टाल का निरीक्षण किया गया व बच्चों को टीकाकरण करवाने हेतु आम जनमानस को प्रेरित किया गया तथा लोगो को बढ़ चढ़ कर टीकाकरण में भाग लेने का आह्वान किया ।
इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परसपुर अधीक्षक डॉ0 लवकेश शुक्ला,ग्राम प्रधान सरैया नान्हू हेमंत सिंह,बाल विकास परियोजनाधिकारी दुर्गेश गुप्ता ,स्वास्थ शिक्षाधिकारी प्रदीप पाण्डेय, आंगनबाड़ी सुपरवाइजर साधना साहू, तृप्ति पाण्डेय सहित अन्य विभागों के अधिकारी,आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां व आम जनमानस उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन