नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Tue, Aug 1, 2023 / Post views : 140
परसपुर / गोण्डा : परसपुर नगर पंचायत स्थित स्थानीय महाकवि तुलसीदास स्नातकोत्तर महाविद्यालय परसपुर में नेशनल कैडेट कोर (एनसीसी) में प्रवेश करने हेतु आवेदन फार्म का वितरण 2 अगस्त दिन बुधवार से महाविद्यालय मे समय से वितरण किया जायेगा।कैडेट्स की भर्ती अगस्त माह में ही की जाएगी। यह जानकारी देते हुए लेफ्टिनेंट हरेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि कार्यालय समय के दौरान प्रवेश फार्म प्राप्त कर इच्छुक अभ्यर्थी जल्द से जल्द परिपूर्ण करते हुये पन्द्रह अगस्त तक फॉर्म जरूर जमा कर दें। अन्यथा उपरोक्त प्रकरण में किसी भी प्रकार की सुनवाई नही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन