नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Tue, Jun 6, 2023 / Post views : 114


परसपुर ( गोण्डा ) : परसपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम गंगा पुरवा निवासी पवन कुमार सिंह पुत्र देवी बक्श सिंह ने परसपुर थाने पर तहरीर देकर आरोप लगाया है कि सोमवार को पानी के सिचाई पाइप के विवाद को लेकर विपक्षी गण ने उससे गाली गलौज करते हुए लाठी डंडा से मारने पीटने लगे इसी बीच प्रार्थी पवन कुमार सिंह के शोर मचाने पर प्रार्थी के पिता देवी बक्श सिंह पुत्र राम बालक सिंह उसे बचाने दौड़े तो विपक्षीगण उनको मारने पीटने दौड़े । हल्ला गुहार सुनकर आस पड़ोस के लोगों ने आकर बीच-बचाव कराया ।विपक्षीगण जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए । पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर गंगा पुरवा निवासी अनिरुद्ध सिंह समेत दो लोगों के खिलाफ मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है इस बाबत परसपुर थाना के इंस्पेक्टर रणविजय सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर दो आरोपियों के खिलाफ विधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच उप निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन