नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Fri, Jul 28, 2023 / Post views : 124
परसपुर गोण्डा : परसपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत चरसडी लोकईपुरवा निवासिनी गीता पत्नी राजू बहेलिया ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि घरेलू कलह को लेकर उसके पति एवं सास ससुर ने जान से मारने की धमकी देते हुये और भद्दी भद्दी गाली गलौज देते हुये मुक्का थप्पड़ लात घूँसा से पिटाई कर दिया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पति राजू बहेलिया,ससुर राम अवतार व सास मूगा के खिलाफ मारपीट की धारा 323/504/506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
इस बावत प्रभारी निरीक्षक रणविजय सिंह ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर के आधार पर पति समेत तीन नामजद के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है और मामले की जाँच उपनिरीक्षक अभिषेक पाण्डेय को सौंप दी गयी है ।
विज्ञापन
विज्ञापन