आर के पाण्डेय एडिटर इन चीफ बैज़लपुर उत्तर प्रदेश / Thu, Nov 25, 2021 / Post views : 122
आनन-फानन में पुलिस को फोन किया गया। पुलिस ने पांच लोगों को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी देर रात मौके पर पहुंच गए थे।
आरके पुरम में बुधवार देर रात एकता विहार स्लम में दम घुटने की शिकायत व आंखों में जलन मचने से अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में पुलिस को फोन किया गया। पुलिस ने पांच लोगों को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी देर रात मौके पर पहुंच गए थे। लोगों ने क्षेत्र में जहरीली गैस फैलने का दावा किया है। पुलिस ने कहा कि स्थिति अब नियंत्रण में है।
पुलिस ने बताया कि देर रात जहरीली गैस के संपर्क में आने से आंखों में जलन की शिकायत के बाद पांच लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दमकल विभाग की गाड़ियां, दो एम्बुलेंस और दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की टीम मौके पर पहुंच चुकी हैं। अब स्थिति नियंत्रण में है।
पुलिस ने बताया कि एकता विहार क्षेत्र में कहीं भी गैस सिलेंडर से आग लगने या कहीं से भी धुआं उठने की शिकायत नहीं आई है। फिर भी जरूरी कार्रवाई की जा रही है। देर रात तक एकता विहार में हड़कंप मचा हुआ था और लोग अपने घरों से बाहर निकले हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन